
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी को अपने बेटे अर्जुन की शादी का न्योता दिया. वहीं, असम में 2 लाख 43 हजार 485 मतदाताओं के नाम फ़ाइनल मतदाता सूची से हटाए गए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar),11 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी को अपने बेटे अर्जुन की शादी का न्योता दिया. वहीं, असम में 2 लाख 43 हजार 485 मतदाताओं के नाम फ़ाइनल मतदाता सूची से हटाए गए. इन खबरों के अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेटियों से जुड़ी योजना लखपति बेटी को मंजूरी दी. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.
PM मोदी-राहुल गांधी और अमित शाह से मिले सचिन तेंदुलकर, अर्जुन की शादी का दिया न्योता सचिन तेंदुलकर मंगलवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और उन्हें अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया. सचिन ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की. उन्हें भी शादी का कार्ड दिया. सचिन ने X पर लिखा कि अर्जुन और सानिया की शादी के लिए पीएम को आमंत्रित करना उनके लिए सम्मान की बात है.
असम में 2.43 लाख नाम फाइनल वोटर लिस्ट से हटे, चुनाव से पहले रिवीजन पूरा असम में 2,43,485 मतदाताओं के नाम फ़ाइनल मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. ड्राफ्ट सूची के मुक़ाबले फ़ाइनल रोल में 0.97% की कमी दर्ज की गई. हटाए गए नाम स्थायी रूप से प्रवासी, एक से अधिक जगह दर्ज वोटरों, समुचित नागरिक दस्तावेज़ न रखने वालों के हैं. यहां आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण के बजाय सामान्य पुनरीक्षण किया गया.
दिल्ली कैबिनेट ने 'लखपति बेटी योजना' को दी मंजूरी, मिलेगी ₹100000 की आर्थिक मदद दिल्ली सरकार ने बेटियों से जुड़ी अहम योजना को मंज़ूरी दी है. सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वर्ष 2008 से लागू ‘लाडली योजना’ को नए स्वरूप में ‘दिल्ली लखपति बेटी योजना’ के रूप में लागू करने का फ़ैसला लिया गया. सरकार के मुताबिक़, पात्र बेटियों को अब कुल मिलाकर एक लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता मिलेगी.
T20 World Cup: पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा मैच जीता आईसीसी टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप का 12वां मुक़ाबला मंगलवार को कोलंबो में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला गया. पाकिस्तान ने अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 191 रन बनाए. जिसके जवाब में अमेरिका की टीम 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी.
एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम से मांगे गए करोड़ों रुपये, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के ज़रिए धमकी भरा मैसेज मिलने की ख़बर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मैसेज में उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया. मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी और एहतियाती इंतज़ाम किए हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






