
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का आज एंग्री अवतार देखने को मिला. वहीं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की रिहाई का विरोध किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को भारत-अमेरिका ट्रेड पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य कारणों के आधार पर रिहाई का विरोध किया. इन खबरों के अलावा, टी ट्वेंटी वर्ल्ड मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हरा दिया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
'आपने इंडिया बेच दिया, कोई शर्म नहीं...', लोकसभा में राहुल का एंग्री अवतार, बताया- ट्रंप के साथ वो कैसा डील करते लोकसभा में बुधवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला किया. राहुल ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील का जिक्र कर कहा कि हमारे किसान अमेरिकी मैकेनाइज्ड खेती के सामने तूफान का सामना करने जा रहा है. सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है और ऐसा करने में सरकार को शर्म नहीं आती है.
'उनकी 24 बार मेडिकल जांच हुई, वह पूरी तरह तंदुरुस्त', सोनम वांगचुक की रिहाई का केंद्र ने किया विरोध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका उनकी पत्नी गीतांजलि ने दाखिल की थी, जिसमें उनको स्वास्थ्य कारणों से जमानत की मांग की गई थी. केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि स्वास्थ्य कारणों के आधार पर वांगचुक को रिहा करना संभव नहीं है.
डबल सुपर ओवर, आखिरी गेंद पर नतीजा... T20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ बाल-बाल बचा साउथ अफ्रीका रहमानुल्लाह की तूफानी बल्लेबाजी भी अफगानिस्तान को जीत नहीं दिला सकी. बुधवार को खेले गए मुकाबले में रोमांच चरम पर था, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में किस्मत ने अफगानिस्तान का साथ नहीं दिया और दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मार ली. दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए, जवाब में अफगानिस्तान ने 19.4 ओवर में बराबरी की. साउथ अफ्रीका के चार अंक हो गए हैं.
शिक्षा विभाग, पुलिस और ... यूपी में इन पदों पर 1.5 लाख नौकरियों का ऐलान यूपी सरकार ने बजट के साथ युवाओं के लिए खुशखबरी दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी विभागों में खाली पदों की समीक्षा की. इसके बाद वर्ष 2026 में करीब डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने की मंजूरी दी गई है. ये भर्तियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार और बाल विकास जैसे विभागों में होंगी.
गुरुग्राम: अमेरिका से प्रत्यर्पित गैंगस्टर सोमबीर उर्फ ‘मोट्टा’ गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं संबंध कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर उर्फ ‘मोट्टा’ को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है. हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. सोमबीर को लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग का प्रमुख किंगपिन माना जाता है. सोमबीर उर्फ मोट्टा के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






