
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 जनवरी, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग हुई. जिसमें चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. CEC की बैठक में पीएम मोदी ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर पार्टी के नेताओं से कई बातें कहीं.
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग हुई, जिसमें चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगलों में पिछले चार दिनों से भीषण आग लगी है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा दिल्ली और उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है. राजधानी दिल्ली शनिवार को भी कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई. पढ़िए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें.
1-'जीत के लिए और प्रयास करने की जरूरत...', दिल्ली चुनाव को लेकर BJP की मीटिंग में बोले PM मोदी
दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई. इस बैठक में दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई.
2- 'इतना भयानक मंजर... जैसे परमाणु बम गिराया गया हो', लॉस एंजिल्स में आग का तांडव, अब तक 11 की मौत
लॉस एंजिल्स के जंगलों में पिछले चार दिनों से भयावह आग लगी हुई है, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है. सड़के बाधित हैं. इस त्रासदी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है.
3- दिल्ली-NCR में मौसम का डबल अटैक! आज भी घना कोहरा, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, बारिश के लिए रहें तैयार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












