
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 मार्च 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी को कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है.
बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी को कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भारत का पासपोर्ट सरेंडर कर एक छोटे से देश वानुआतु की नागरिकता ले ली थी. लेकिन अब वानुआतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी को झटका दे दिया है. अमेरिका में एक बार फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. पेंसिल्वेनिया में रिहायशी इलाके के पार्किंग लॉट में एक छोटा प्लेन क्रैश होकर जा गिरा. बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा के चौथे दिन कहा कि मेरे बिहार आने पर वही लोग विरोध कर रहे हैं, जिनको राम के नाम से दिक्कत है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम अपना कार्य बंद कर दें. उन्होंने कहा कि 'हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार'. पढ़िए सोमवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी होंगे कनाडा के नए प्रधानमंत्री, जस्टिन ट्रूडो की लेंगे जगह
बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी को कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है. इसी के साथ वे देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. वे जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पद से इस्तीफा दे दिया था. 59 वर्षीय कार्नी ने 86 प्रतिशत सदस्यों के वोट हासिल किए.
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED की रेड, 15 जगहों पर छापेमारी
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुल 15 ठिकानों पर रेड की गई है. यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है.
Vanuatu PM on Lalit Modi: ललित मोदी ना घर के, ना घाट के... जिस वानुआतु की नागरिकता लेकर खुश हुए थे, वहां के PM ने बढ़ा दिया संकट

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











