
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने अपनी किताब पर विवाद के बीच चुप्पी तोड़ी. वहीं, स्पीकर ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक लोकसभा नहीं आएंगे.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने अपनी किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी पर विवाद के बीच पहली प्रतिक्रिया दी. वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन में नहीं आने का फैसला किया. वहीं, केंद्र सरकार ने AI कंटेंट पर नए नियम लेकर आई है. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.
'किताब का स्टेटस ये है...', विवाद के बीच पहली बार सामने आए जनरल नरवणे, चर्चित पुस्तक पर दी प्रतिक्रिया
पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी पर चल रहे विवाद के बीच पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बुक की ताजा स्थिति को लेकर 7 शब्दों की प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने किताब के प्रकाशक पेंगुइन इंडिया के एक पोस्ट को रिपोस्ट किया है. पेंगुइन इंडिया ने कहा है कि ये किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है.
स्पीकर ओम बिरला का बड़ा फैसला, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन में नहीं आने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें हटाने के प्रस्ताव पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक वह लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे. संसदीय नियमों में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है, उन्होंने खुद से यह फैसला लिया है.
AI से बने वीडियो अब नहीं बचेंगे, सरकार लाई सख्त नियम, 3 घंटे में हटेगा फेक कंटेंट केंद्र सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने कंटेंट के लिए नए नियम नोटिफाई कर दिए हैं. अब सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर AI टूल्स से बने कंटेंट को साफ तौर पर लेबल करना जरूरी होगा. ये नियम 20 फरवरी 2026 से लागू होंगे. सरकार का कहना है कि नए नियम फर्जी जानकारी, डीपफेक और धोखाधड़ी को नियंत्रित करने की कोशिश हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






