
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 जून, 2025 की खबरें और समाचार: इंदौर की सोनम रघुवंशी इस समय घर-घर में चर्चा का विषय है. शिलांग से लेकर इंदौर और अब गाजीपुर तक फैली इस कहानी में कई नए सवाल खड़े होते जा रहे हैं, लेकिन अभी तक सबसे बड़े सवाल का जवाब नहीं मिला आखिर सोनम गाजीपुर क्यों और कैसे पहुंची. यूपी के सीएम योगी बहराइच में चित्तौरा झील के किनारे नवनिर्मित महाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण करेंगे. बिहार में पटना के बिक्रम में बाइक सवार 2 अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मझौली सिंघाड़ा मार्ग में दोनों का शव बरामद हुआ है.
इंदौर की सोनम रघुवंशी इस समय घर-घर में चर्चा का विषय है. शिलांग से लेकर इंदौर और अब गाजीपुर तक फैली इस कहानी में कई नए सवाल खड़े होते जा रहे हैं, लेकिन अभी तक सबसे बड़े सवाल का जवाब नहीं मिला आखिर सोनम गाजीपुर क्यों और कैसे पहुंची. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जून को बहराइच में होंगे. सीएम योगी बहराइच में चित्तौरा झील के किनारे नवनिर्मित महाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण करेंगे. बिहार में पटना के बिक्रम में बाइक सवार 2 अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मझौली सिंघाड़ा मार्ग में दोनों का शव बरामद हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ईरान ने कहा है कि उसकी खुफिया एजेंसियों ने एक गुप्त ऑपरेशन में इजरायल के गुप्त परमाणु ठिकानों की सूची हासिल कर ली है. वहीं, अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क के पिता एरॉल मस्क (Errol Musk) के पिता इन दिनों रूस में हैं. वह भारत से सीधे रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं. पढ़ें मंगलवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. सबसे बड़े सवाल का अबतक नहीं मिला जवाब, आखिर गाजीपुर क्यों और कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी
इंदौर की सोनम रघुवंशी इस समय घर-घर में चर्चा का विषय है. शिलांग से लेकर इंदौर और अब गाजीपुर तक फैली इस कहानी में कई नए सवाल खड़े होते जा रहे हैं. शादी के एक महीने के भीतर ही हनीमून पर प्रेमी के लिए अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में सोनम की गिरफ्तारी हो चुकी है. प्रेमी राज कुशवाह और सुपारी किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत व आनंद भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. लेकिन अभी तक सबसे बड़े सवाल का जवाब नहीं मिला आखिर सोनम गाजीपुर क्यों और कैसे पहुंची.
2. दिल्ली से सालार गाजी का कूच और बहराइच में राजा सुहेलदेव की जीत... शौर्य मेले का जानें इतिहास जहां पहुंच रहे CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जून को बहराइच में होंगे. सीएम योगी बहराइच में चित्तौरा झील के किनारे नवनिर्मित महाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण करेंगे. करीब 39 करोड़ 49 लाख रुपये की लाग से निर्मित इस स्मारक में हाथ में भाला और कंधे पर धनुष लिए घोड़े पर सवार महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है. इस आयोजन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और योगी कैबिनेट में मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी शामिल होंगे.
3. पटना: दिनदहाड़े बाइक सवार 2 युवकों की गोली मारकर हत्या, सड़क पर मिले शव

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











