
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता से इस्लामी शासन के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के स्कर्दू में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हुए.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका-इजरायल के हमलों में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की जनता से मौजूदा शासन के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की. पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के समर्थन में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. मिडिल ईस्ट में बढ़ी इस टेंशन का असर भारतीय चावल निर्यातकों पर दिखने लगा है और एक्सपोर्टर शिपमेंट में रुकावट और पेमेंट में देरी का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक बुलाई. ईरान पर हुआ हमला रिजीम चेंज को लेकर था, लेकिन जानें कैसे खामेनेई शासन ने इसे गल्फ देशों में फैला दिया. पढ़ें रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें... 1. 'बिना रुके ईरान पर और तगड़ा हमला करेंगे', नेतन्याहू ने इजरायल के 'अटैक पार्ट-2' को दी मंजूरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से सीधे अपील की है कि वे अपने देश की मौजूदा सत्ता के खिलाफ खड़े हों. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर 'मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकने' की बात कही है. हालिया हमलों के बाद जारी वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल का सैन्य अभियान ईरान की सत्ताधारी व्यवस्था को कमजोर करेगा और लोगों को उस शासन को चुनौती देने का मौका देगा, जिसे उन्होंने 'आतंकी शासन' बताया.
2. अली खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में उबाल, भीड़ ने अमेरिकी दूतावास के बाद UN बिल्डिंग में लगाई आग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के स्कर्दू शहर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत पर ईरान के साथ एकजुटता जताई. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की आक्रामक नीतियों के विरोध में नारे लगाए. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्कर्दू में संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यालय में आग लगा दी. बिगड़ते हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यह शहर शिया बहुल है और अपने हिमालयी चोटियों के लिए प्रसिद्ध है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
3. ईरान संकट का दिखा असर, चिंता में भारत के चावल निर्यातक, शिपमेंट अटके... पेमेंट में भी देरी
ईरान वॉर टेंशन का असर (Iran War Tension Impact) दिखने लगा है. अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए अटैक के बाद ईरान ने भी जमकर मिसाइल अटैक किए. इस बीच ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो गई. मिडिल ईस्ट में बढ़ी इस टेंशन का असर भारतीय चावल निर्यातकों पर दिखने लगा है और एक्सपोर्टर शिपमेंट में रुकावट और पेमेंट में देरी का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं. पहले से ही इस जंग का आशंका के बीच परेशानियां बढ़ती नजर आने लगी थीं.
4. पीएम मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, दिल्ली लौटने के बाद रात 9:30 बजे मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस यानी की कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक बुलाई है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज रात दिल्ली लौटने के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा है कि वो तमिलनाडु से लौटने के बाद आज रात लगभग 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे जिसके बाद CCS की बैठक होगी.
5. War of 12 Nations... जानिए कैसे खामेनेई शासन ने कई मुस्लिम देशों को जंग का हिस्सा बना दिया

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






