
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली में BS-VI से नीचे वाले वाहनों की एंट्री पर बैन, LPG सिलेंडर हुआ 5 रुपये सस्ता. पाकिस्तान को जल संकट की चेतावनी, अमेरिकी बैंक फ्रॉड में भारतीय मूल के CEO पर आरोप. कर्नाटक ने सरकारी कार्यक्रमों में प्लास्टिक बोतलें बैन कीं. पढ़े आज सुबह की अहम खबरें...
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली में 1 नवंबर से BS-VI से नीचे वाले बाहरी राज्यों के कॉमर्शियल वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है, जबकि भारत की जल नीति पर आई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इंडस नदी पर नियंत्रण पाकिस्तान के लिए संकट बन सकता है. तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर 5 रुपये सस्ता किया है. अमेरिका में भारतीय मूल के CEO बैंकिम ब्रह्मभट्ट पर 4000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड का आरोप लगा है. कर्नाटक में सरकारी कार्यक्रमों में प्लास्टिक बोतलें बैन कर नंदिनी डेयरी के उत्पादों को अनिवार्य किया गया है. वहीं, हिंदी साहित्य के दिग्गज प्रो. रामदरश मिश्र का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. पढ़ें आज सुबह की अहम खबरें...
दिल्ली में सख्त हुए नियम... आज से इन गाड़ियों की एंट्री बैन, जानें किन वाहनों को मिलेगी छूट
दिल्ली में 1 नवंबर 2025 से BS-VI से नीचे (जैसे BS-IV या BS-III) मानक वाले अन्य राज्य के रजिस्टर्ड कॉमर्शियल गुड्स वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. इनमें लाइट, मीडियम और हेवी गुड्स वाहन (LGV, MGV, HGV) शामिल हैं. दिल्ली में अब सिर्फ BS-VI मानक वाले कॉमर्शियल गुड्स वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे.
भारत का एक छोटा सा कदम सुखा सकता है पाकिस्तान का गला! रिपोर्ट में दी गई चेतावनी
एक नई इकोलॉजिकल थ्रेट रिपोर्ट 2025 में दावा किया गया है कि पाकिस्तान, जिसकी तकरीबन 80% कृषि सिंधु नदी बेसिन के पानी पर निर्भर है, गंभीर जल संकट के खतरे का सामना कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत तकनीकी क्षमता के अंदर रहते हुए इंडस नदी के पानी के प्रवाह में बदलाव कर सकता है, जिसका बड़ा असर पाकिस्तान पर पड़ेगा.
LPG Price Cut: आज से घट गए LPG के दाम... इतना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए नए रेट्स

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












