
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 07 अक्टूबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 07 अक्टूबर 2024 की खबरें और समाचार: इजरायल पर हमास द्वारा किए गए हमले की आज बरसी है. 2023 में आज ही के दिन हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर अटैक किया था. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा के तहत नई दिल्ली पहुंच गए हैं.
इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को एक साल पूरे हो गए हैं. 7 अक्टूबर 2023 को ही हमास ने इजरायल पर हमला कर 1200 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के चार दिनों के दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं. यह उनका भारत का पहला द्विपक्षीय दौरा है.देवरियों में बेटियों से सरेराह छेड़खानी करने वाले आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गए हैं. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
7 अक्टूबर: एक साल से आमने-सामने इजरायल-हमास, जानिए कहां और किसने की जंग रुकवाने की कोशिशें
तारीख 7 अक्टूबर, 2023, समय सुबह करीब 7 बजे... इजरायल में फिलिस्तीनी सीमा के नजदीक स्थित किबुत्ज रीम शहर में आयोजित नोवा म्यूजिक फेस्ट में शामिल लोग पार्टी का जमकर लुत्फ ले रहे थे कि तभी अचानक गाजा पट्टी की तरफ से रॉकेट से हमला होता है. लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले हमास के आतंकी कार, बाइक और पैराग्लाइडिंग के जरिए वह पहुंच गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बच्चे हों या बड़े, जो रास्ते में मिला उस पर गोलियां बरसाते हुए चले गए.
चीन के फ्रेंड मुइज्जू बार-बार क्यों आ रहे हैं India? वो 7 सेक्टर्स जहां भारत के बिना नहीं चल सकता मालदीव का काम मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के चार दिनों के दौरे पर हैं. यह उनका भारत का पहला द्विपक्षीय दौरा है. वह इससे पहले इस साल जुलाई महीने में भी भारत दौरे पर आए थे. इस तरह चार महीने में वह दूसरी बार भारत आए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इंडिया आउट का नारा देने वाले मुइज्जू बार-बार भारत क्यों आ रहे हैं?इससे पहले मालदीव की मौजूदा स्थिति समझ लेने की जरूरत है. मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 40 करोड़ डॉलर का ही रह गया है. इससे सिर्फ डेढ़ महीने का ही खर्च चलाया जा सकता है.
देवरिया: स्कूल से लौट रहीं बेटियों से सरेआम छेड़खानी करने वालों का हाफ एनकाउंटर, पकड़ने गई पुलिस टीम पर की थी फायरिंग उत्तर प्रदेश के देवरिया में 4 अक्टूबर को CCTV में कैद कक्षा आठ की दो छात्राओं से हुई छेड़खानी में फरार चल रहे मनचलों की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया है. दोनों के पैर में गोली लगी है. जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं. पकड़े गए मनचलों के नाम रितिक यादव और धीरज पटेल हैं. दोनों थाना तरकुलवा के बंजरिया के रहने वाले हैं.
38 लाख रुपये, एक घर और 5 बीघा जमीन... अमेठी हत्याकांड के पीड़ितों को सरकार ने सौंपी मदद अमेठी में जिस दलित सरकारी टीचर और उसके परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को उसके परिवार को 38 लाख रुपये की वित्तीय मदद और अन्य लाभ के कागजात सौंप दिए हैं. चार लोगों की हत्या करने वाले चंदन वर्मा को पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली भागते समय नोएडा के एक टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया था.अधिकारियों ने बताया कि यूपी सरकार में मंत्री और रायबरेली जिले के प्रभारी राकेश सचान ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन फंड से पांच लाख रुपये दिए. इसके अलावा 33 लाख रुपये का एक और चेक, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक घर और पांच बीघा जमीन आवंटित की गई है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



