
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 06 अप्रैल 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये के रेल और सड़क प्रोजेक्ट्स का रविवार को लोकार्पण किया गया. वहीं, यूपी के संभल में रामनवमी के मौके पर पहली बार विश्व हिंदू परिषद की ओर से भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये के रेल और सड़क प्रोजेक्ट्स का रविवार को लोकार्पण किया गया. वहीं, यूपी के संभल में रामनवमी के मौके पर पहली बार विश्व हिंदू परिषद की ओर से भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
हाथों में भगवा झंडे और जुबां पर जय श्रीराम के नारे... रामनवमी पर संभल में पहली बार निकली शोभायात्रा यूपी के संभल में रामनवमी के मौके पर पहली बार विश्व हिंदू परिषद की ओर से भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई. यह यात्रा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें परंपरा, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला.
'तमिलनाडु के नेता तमिल में हस्ताक्षर नहीं करते...', भाषा विवाद के बीच पीएम मोदी का स्टालिन पर तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये के रेल और सड़क प्रोजेक्ट्स का रविवार को लोकार्पण किया गया. इनमें पंबन ब्रिज, नई ट्रेन सेवा और रामेश्वरम से चेन्नई तक बेहतर कनेक्टिविटी शामिल है. पंबन ब्रिज एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्र पुल है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चल रहे भाषा विवाद के बीच तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पर तंज कसा है.
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 133 दिन बाद खत्म किया अनशन, केंद्रीय मंत्रियों ने की थी अपील पंजाब के प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को 133 दिन बाद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी. उन्होंने ये अनशन 26 नवंबर 2024 को शुरू किया था. डल्लेवाल कृषि मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध के तहत उपवास पर थे.
'वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाए बयान', कुणाल कामरा का मुंबई पुलिस को पत्र

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









