Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 03 नवंबर, 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 03 नवंबर, 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

AajTak
Friday, November 03, 2023 04:16:40 AM UTC

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 03 नवंबर 2023 की खबरें और समाचार: दिल्ली एनसीआर का इलाका सुबह से सांसों के संकट से जूझ रहा है.जहरीला धूल कण का स्तर खतरनाक श्रेणी को पार कर गया है. राजस्थान में एक बार फिर ईडी एक्शन में है और आज जल जीवन मिशन योजना में कथित अनियमिताओं को लेकर राज्य में 25 जगहों पर ईडी ने रेड की है.

सुबह-सुबह राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर वायु प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.  हवा इतनी जहरीली है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है. राजस्थान में ईडी ने आज सुबह 25 जगहों पर छापेमारी की है. श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर भारत विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है.  बीएचयू में छेड़छाड़ का शिकार हुई छात्रा ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसने प्रोफेसर के घर में घुस कर अपनी इज्जत बचाई.  पढ़ें आज की पांच अहम खबरें -

स्मॉग-फॉग और सांसों में घुलता जहर... नवंबर शुरू होते ही फिर धुआं-धुआं दिल्ली-NCR, 15 दिन में ऐसे बिगड़ते गए हालात   दिल्ली-एनसीआर में धुंध और धुंआ से हाल-बेहाल हैं. पिछले दो हफ्ते से वायु प्रदूषण ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वालों की टेंशन बढ़ा दी है. इस जहरीले धुएं से बड़ी संख्या में लोग बीमार भी रहे हैं और अस्पताल में पहुंच रहे हैं. सांस लेने में दिक्कत हो रही है. लोग बाहर कम निकल रहे हैं.  केंद्र सरकार के प्रदूषण नियंत्रण आयोग ने गैर-जरूरी निर्माण और डीजल से चलने वाले ट्रकों के राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दे दिया है.  

राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े ठिकानों पर ईडी के छापे, गहलोत बोले- सिर्फ हमारे नेताओं पर ध्यान

राजस्थान में एक बार फिर ईडी एक्शन में है. जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की.सूत्रों के मुताबिक ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है. यह छापेमारी जयपुर में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल हैं. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.  

'भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी' कंगना रनौत ने दिए पॉलिटिक्स में एंट्री के संकेत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से हमेशा राजनीति को लेकर सवाल किए जाते हैं. लेकिन अब जाकर उन्होंने पॉजिटिव जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया है. उनका कहना है अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी.  

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
AI का नौकरियों पर क्या असर? IMF चीफ ने कहा- पॉजिटिव, लेकिन...

IMF की चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के नौकरियों पर होने वाले असर पर बात की और इसका पॉजिटिव इम्पैक्ट बताया.

महाराष्ट्र: फुटबॉल क्लबों की आड़ में कट्टरपंथ का खेल, ATS की छापेमारी में बड़े नेटवर्क का खुलासा

महाराष्ट्र एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर में छापेमारी कर एक संदिग्ध कट्टरपंथ नेटवर्क का खुलासा किया है. यह नेटवर्क कथित तौर पर फुटबॉल क्लबों के जरिए मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर रहा था. छापेमारी में तलवारें और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं.

'बात इंडिया तक पहुंच गई है...', खिलाड़ियों से ऐसे ड‍िलीट करवाया था पाकिस्तान ने बर्तन धोने वाला वीड‍ियो!

हाल में पाकिस्तानी के ख‍िलाड़‍ियों का एक वीड‍ियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेल‍िया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के ख‍िलाड़‍ियों को वीड‍ियो क्यों ड‍िलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में डराने वाले आंकड़े: 6 साल में 2.70 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता; अभी भी 50 हजार का अता-पता नहीं

MP विधानसभा के बजट सत्र में राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बेहद डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. गृह विभाग द्वारा दी गई इस जानकारी ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

सबरीमाला गोल्ड चोरी केस में जांच की प्रगति क्या? SIT ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

सबरीमाला गोल्ड चोरी केस में एसआईटी ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है कि 36 सैंपल जुटाए गए हैं. इनकी जांच जमशेदपुर की लैब में होगी और वहां से अंतिम जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इसे कोर्ट में दाखिल किया जाएगा.

महाराष्ट्र: शादी के कार्ड पर नाम को लेकर विवाद, व्हाट्सऐप स्टेटस पर दी धमकी, फिर 3 की बेरहमी से हत्या

महाराष्ट्र के धुले में एक सगाई समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घायलों का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- अपनी औकात में रहें नेता प्रतिपक्ष, सिंघार का पलटवार- मैं तुम्हें...

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर पहुंचे राहुल गांधी, कोर्ट में दर्ज करवाएंगे बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बयान दर्ज कराने सुल्तानपुर पहुंचे हैं, जहां एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है. यह मामला अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है.

उत्तर भारत में अब बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा तापमान, मौसम में बदलाव से प्री मॉनसून के संकेत

पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है, जिससे मौसम साफ है और तेज धूप निकल रही है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है.मौसम शुष्क होने के बीच प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के एक साल, कौन से वादे पूरे और कौन से रह गए अधूरे?

दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं. रेखा गुप्ता सरकार ने एक साल के दौरान कई वादों को जमीन पर उतारने का काम किया तो कई वादों का अभी भी इंतजार है. ऐसे में सवाल उठता है कि रेखा सरकार ने एक साल में क्या-क्या काम किए और कौन अधूरे रह गए हैं?

'ये नफरत फ़ैलाने वाली...', 'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर बोले शशि थरूर

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

'बेहद अच्छे...', इंडिया AI समिट की शशि थरूर ने की तारीफ, कंट्रोवर्सी पर क्या बोले

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंडिया एआई समिट की तारीफ की है. उन्होंने गलगोटिया कंट्रोवर्सी को लेकर कहा कि कुछ गड़बड़ियां हुईं, लेकिन इतने बड़े कार्यक्रम में ऐसा हो जाता है.

जम्मू-कश्मीर: मई 2026 तक गुलजार होंगे बंद पड़े टूरिस्ट स्पॉट, 9 नए डेस्टिनेशन भी खुलेंगे!

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए 50 पर्यटक स्थलों में बाकी बंद स्थलों को मई 2026 तक खोल दिया जाएगा. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 9 नए टूरिस्ट स्पॉट खोलने की भी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि सरकार टूरिस्ट स्पॉट् पर बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए भी काम कर रही है.

'जो देश से गद्दारी करेगा, उसे ऐसी सजा म‍िले क‍ि उसकी 7 पुश्तें याद रखें', जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज स‍िन्हा ने आतंकवाद पर कड़ा बयान

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

बीजेपी ने बताया 'कांग्रेस का TOPLESS प्रोटेस्ट', देखें AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

असिस्टेंट टीचर और लेक्चरर समेत 5000 पदों पर वैकेंसी, व्यापम लेगा परीक्षा, इसी महीने से शुरू होगी प्रक्रिया

CG Teacher Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. स्कूल शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 5000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है.

हैदराबाद के अमीरपेट की कोचिंग सेंटर की इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने भागे छात्र, देखें

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

AI Summit में यूथ कांग्रेस का हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी, VIDEO

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर ट्रंप के राजदूत ने एक और खुशखबरी दे दी

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने संकेत दिया कि भारत-अमेरिका के बीच जल्द बड़ी डील साइन हो सकती है. पीएम मोदी और ट्रंप की संभावित बैठक पर भी उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए हैं.

मैहर: कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल, आग की लपटों में घिरे ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, पेट्रोल के छींटों से वर्दी में लगी आग

मैहर के अलाउद्दीन तिराहे पर शुक्रवार को हुआ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एक दर्दनाक हादसे में बदल गया. पुतला दहन के दौरान भड़की आग ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी को अपनी चपेट में ले लिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर फायरिंग, धरा गया CCTV में द‍िखा आरोपी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

'यादव जी लव स्टोरी' फिल्म में ऐसा क्या, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

इस T20 लीग से आउट होंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी! IPL फ्रेंचाइजीज ने उठाया बड़ा कदम

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को 2008 के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका नहीं मिला है. आईपीएल टीम के मालिकों ने विदेशी टी20 लीग्स में भी भारी भरकम निवेश कर रखा है.

हैदराबाद: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बालकनी से कूदकर कई छात्रों ने बचाई जान

हैदराबाद के अमीरपेट में मैत्रीवनम स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई. घटना के दौरान घना धुआं फैल गया, जिससे छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

'11 मार्च को लखनऊ जाएंगे...', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी के खि‍लाफ बड़ा ऐलान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us