
Aaj Ka Panchang: जानिए 13 फरवरी 2022 दिन रविवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
AajTak
Panchang 13 February 2022 Sunday: 13 फरवरी 2022, दिन रविवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 18:42 तक फिर त्रयोदशी तिथि लग जाएगी. आर्द्रा नक्षत्र 9:28 तक फिर पुनर्वसु नक्षत्र है. चंद्रमा मिथुन राशि में और भगवान सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं. अभिजीत मुहूर्त का समय होगा 12:13 से 12:58 बजे तक. इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं. राहुकाल का समय होगा 16:46 से 18:10 बजे तक. राहुकाल में माना जाता है कि महत्वपूर्ण या शुभ काम करने से बचना चाहिए. दिशा शूल रहेगा पश्चिम. इसलिए पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












