
Aadhaar Pan Linking: SBI में है खाता तो जल्द निपटा लें ये काम, डेडलाइन के बाद होगी मुश्किलें
AajTak
आधार के साथ लिंक नहीं करने पर 31 मार्च 2022 के बाद पैन कार्ड इनवैलिड हो जाएगा. अभी इन्हें लिंक करना फ्री है, लेकिन डेडलाइन के बाद इसके लिए पैसे देने होंगे. इतना ही नहीं बल्कि 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है.
How to link PAN with Aadhaar card: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को आधार कार्ड और पैन लिंक कराने के लिए फिर से आगाह किया है. आधार कार्ड और पैन को लिंक कराने की डेडलाइन 31 मार्च को खत्म होने वाली है. अभी भी लाखों ऐसे लोग हैं, जिन्होंने आधार और पैन को लिंक नहीं किया है. डेडलाइन के बाद लिंक करना न सिर्फ मुश्किल होने वाला है, बल्कि इस कारण 10 हजार रुपये तक की पेनाल्टी भी लग सकती है. We advise our customers to link their PAN with Aadhaar to avoid any inconvenience and continue enjoying a seamless banking service.#ImportantNotice #AadhaarLinking #Pancard #AadhaarCard #AmritMahotsav #AzadiKaAmritMahotsavWithSBI pic.twitter.com/Qp9ZBqG4Xh

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











