
Aadhaar Card: आधार कार्ड भी हो जाता है एक्सपायर, आप भी चेक करें अपना यूनिक नंबर
AajTak
Aadhaar Card: आधार की भी एक एक्सपायरी डेट होती है. आपका आधार कितने दिनों तक वैलिड है, इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं. आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति को पूरे जीवन में सिर्फ एक बार ही जारी किया जाता है.
आज की तारीख में आधार (Aadhaar) हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सरकारी स्कीमों का लाभ लेने तक के लिए इसकी जरूरत पड़ती है. आधार कार्ड को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जारी करती है. इसमें आपकी पहचान की हर जानकारी मौजूद होती है, जिसे कोई भी संस्थान आपके आधार पर लिखे यूनिक नंबरों की मदद से देख सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार की भी एक एक्सपायरी डेट होती है. आपका आधार कितने दिनों तक वैलिड है, इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं.
आधार में नाम, उम्र और एड्रेस से लेकर बायोमेट्रिक तक की जानकारियां दर्ज होती हैं. आजकल हर वित्तीय कार्यों में हमें आधार नंबर की जरूरत पड़ती है. इसलिए हमें ये पता होना चाहिए कि हमारा आधार कब तक वैलिड है. आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति को पूरे जीवन में सिर्फ एक बार ही जारी किया जाता है. अगर आपके आधार से पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट लिंक नहीं हैं, तो इसके लिए आपको जुर्माना देना पड़ता है.
कैसे चेक करें अपने आधार की वैलिडिटी
आपने आधार की वैलिडिटी ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद Aadhaar Services के ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर Verify Aadhaar Number ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुलेगा.
वहां, आप अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें. इसके बाद बॉक्स में Security Code भरें. फिर Verify ऑप्शन पर क्लिक कर दें. अगर आपका आधार नंबर वैलिड होगा तो आपके दिखाई देगा. अगर आपका आधार एक्सपायर हो चुका होगा, तो आधार नंबर नहीं दिखेगा.
कैसे एक्सपायर होता है आधार

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










