
Aadhaar से लिंक हो रहा है Voter ID, घर-घर चल रहा है कैंपेन, जानिए आप घर बैठे कैसे कर सकते हैं
AajTak
Aadhaar-Voter ID linking: वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करने का काम चल रहा है. दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों में कैम्प बनाए गए हैं, जहां वोटर आईडी को आधार से लिंक करवा सकते हैं. लेकिन अगर आप इन कैम्प में नहीं जाना चाहते, तो घर बैठे भी मोबाइल से ही ये काम कर सकते हैं.
Aadhaar-Voter ID linking: अब आधार कार्ड को भी वोटर आईडी से लिंक किया जा रहा है. 1 अगस्त से देश के सभी राज्यों में इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वोटरों की पहचान करने और वोटर लिस्ट में डुप्लीकेसी रोकने के लिए वोटर आईडी को आधार से लिंक किया जा रहा है.
राजधानी दिल्ली में भी सभी 70 विधानसभा सीटों में स्पेशल कैम्प लगाए गए हैं, जहां लोगों के वोटर आईडी को आधार से लिंक किया जा रहा है. दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर ने बताया कि राजधानी में 2,684 कैम्प लगाए गए हैं.
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है, वो इन कैम्प में आकर आईडी कार्ड भी बनवा सकते हैं और आधार से लिंक भी करवा सकते हैं. वहीं, जिनका वोटर आईडी बना हुआ है, वो यहां आकर फॉर्म 6-B भरकर इसे आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं.
लेकिन अगर आप इन कैम्प में नहीं जाना चाहते हैं तो घर बैठकर भी वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं. इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है.
घर बैठे कैसे लिंक होगा वोटर-आधार?
1. सबसे पहले Voter Helpline App को डाउनलोड करें. ये एंड्रॉयड और iOS, दोनों ही यूजर्स के लिए मौजूद है.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








