
90 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, 18 घंटे बाद देशी जुगाड़ से निकाला बाहर
AajTak
राजस्थान में जालोर जिले के सांचोर उपखण्ड क्षेत्र के लाछड़ी गांव में एक 4 साल का मासूम बच्चा 90 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. मासूम को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे. जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर बुलाई गई. 18 घंटे बाद बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया.
राजस्थान में जालोर जिले के सांचोर उपखण्ड क्षेत्र के लाछड़ी गांव में एक 4 साल का मासूम बच्चा 90 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. मासूम को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे. जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर बुलाई गई. 18 घंटे बाद बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया. (जालौर से नरेश खिलेरी की रिपोर्ट) जानकारी के मुताबिक, घटना लाछड़ी गांव में नगाराम देवासी के खेत की है जहां नया बोरवेल खुदवाया गया था. कच्चे बोरवेल को ऊपर से कवर किया हुआ था. घटना गुरुवार सुबह करीब दस बजे के आसपास की है जहां नगाराम का चार वर्ष का बेटा अनिल खेलते हुए बोरवेल को अंदर से देखने का प्रयास करने लगा. इस दौरान संतुलन बिगड़ा और वह अंदर जा गिरा. वहां खडे़ एक व्यक्ति ने उसे गिरते हुए देख लिया और सहायता के लिए बोरवेल की ओर भागा लेकिन तब तक वह नीचे गिर गया था. सूचना पर थोड़ी देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशासन व पुलिस को इसकी सूचना दी गई. प्रशासन और पुलिस की टीम ने तुरंत एक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की और एक नली के माध्यम से बोरवेल में ऑक्सीजन छोड़ना शुरू कराया. प्रशासन के पास संसाधन नहीं होने की वजह से मासूम को बाहर निकालने में परेशानी हुई जिसके बाद गुजरात के गांधीनगर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












