
9 MM पिस्टल से चलाई गोली, यूं बाल-बाल बचे बादल... गोल्डन टेंपल में हुई फायरिंग की Inside Story
AajTak
शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल इन दिनों हरमंदिर साहिब के गेट पर अपनी धार्मिक सज़ा भुगत रहे हैं. ये सज़ा उन्हें सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त की ओर से दी गई है. इसी दौरान उन्हें मारने की कोशिश की गई है. इस हमले की इनसाइड स्टोरी जानिए...
3 दिसंबर 2024. श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर. वक्त सुबह के 9 बजे. शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल इन दिनों हरमंदिर साहिब के गेट पर अपनी धार्मिक सज़ा भुगत रहे हैं. ये सज़ा उन्हें सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त की ओर से दी गई है. उन पर राम रहीम को रियायत देकर धर्म के विरुद्ध काम करने का इल्ज़ाम है. सजा के तौर पर वो हरमंदिर साहिब की गेट पर नीले रंग के लिबास में बरछा लिए बैठे हैं. उनके इर्द गिर्द सादे लिबास में पुलिस वाले और उनके कुछ चाहने वाले मौजूद हैं.
कायदे से तो उन्हें खड़ा रहना चाहिए था, लेकिन उनका एक पैर टूटा हुआ है, इसलिए वो प्लास्टर लगाए व्हील चेयर बैठे हैं. उनके गले में तख्ती लटक रही है. इस पर लिखा है... "किसी से बैर ना रखने वाले हे हमारे गुरु पुरख, हम अपराधी हैं और आप बख़्शने वाले हैं. हम आपके पास आकर निर्मल हो जाते हैं." सजा का पहला दिन यूं ही गुजर जाता है. सुखबीर सेवादार के तौर पर पहले सुरक्षाकर्मी का रोल निभाते हैं और फिर गुरु की रसोई में जा कर श्रद्धालुओं के जूठे बर्तन साफ करते हैं. सजा के दूसरे दिन बादल सुबह 9 बजे गुरुद्वारे के गेट पर तैनात हो जाते हैं.
ठीक एक रोज़ पहले की तरह 4 दिसंबर को भी उनके इर्द गिर्द सादे लिबास में पुलिस वाले तैनात हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु और सुखबीर के चाहने वाले भी उनके इर्द गिर्द मौजूद हैं. इस बीच जैसे ही सुबह के 9 बज कर 28 मिनट होते हैं, हरमंदिर साहिब में आ रहे तमाम श्रद्धालुओं के साथ-साथ एक बुजुर्ग भी हाथ बांधे हुए मेन गेट से आगे की तरफ बढ़ता है. वो नंगे पांव है. अंदर जाने से ठीक पहले गेट के पास मौजूद पानी में अपने पांव गीले करता है. लेकिन बाहर निकलने के बाद वो सीधे अंदर जाने की जगह कुछ ऐसा करता है कि आस-पास मौजूद लोग हैरत में आ जाते हैं.
सुखबीर सिंह बादल और हमलावर के बीच आया एक पुलिसकर्मी
वो अपनी कमर से अचानक ही एक पिस्टल निकाल लेता है. सीधे गेट के बाहर बैठे सुखबीर सिंह बादल की तरफ बढ़ता है. इस पूरी हरकत के दौरान उसकी कोशिश होती है कि कोई भी उसके इरादों को पहले भांप न सके, लेकिन सुखबीर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को उसके हाव-भाव देख कर उसके इरादों का पहले ही पता चल जाता है और इससे पहले कि वो पिस्टल निकाल कर गोली चला पाता, सुखबीर के दांयी ओर मौजूद लाल रंग की पगड़ी बांधे सादे लिबास में एक पुलिस वाला पिस्टल निकाल रहे शख्स पर झपट पड़ता है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










