
9 साल के लड़के ने शुरू किया ये काम, खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी!
AajTak
9 साल के एक लड़के के दिमाग ने करोड़ों का कारोबार खड़ा कर दिया. इस लड़के ने पॉकेट मनी के लालच में मुर्गी पालन का काम शुरू किया. लेकिन धीरे-धीरे उसने इसे बड़ा करने का शानदार प्लान बनाया. लड़के को इसका फायदा भी मिला और अब उसका बिजनेस करोड़ों का हो चला है.
9 साल के एक लड़के ने पॉकेट मनी के लिए मुर्गी का अंडा बेचना शुरू किया. लड़के का यह काम धीरे-धीरे एक बड़े कारोबार में बदल गया. अब वह करोड़ों की बिजनेस कंपनी चलाता है.
यह कहानी ऑस्ट्रेलिया के एक लड़के की है. नाम- जोश मरे. साल 2008 की बात है. प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे जोश को मुर्गियों में प्रॉफिट पोटेंशियल दिखा. दरअसल, जोश की फैमिली विक्टोरिया के केरी घाटी के एक घर में शिफ्ट हुई थी. इस घर का पुराना मालिक वहां 40 मुर्गियां छोड़ गया था.
जोश के पैरेंट्स मुर्गियों को हटाना चाहते थे. लेकिन जोश ने आगे बढ़कर मुर्गियों की खुद देखभाल करने की शर्त पर पैरेंट्स को मुर्गियों को रखने के लिए मना लिया. तब जोश यह सब पॉकेट मनी के लिए करना चाह रहे थे.
aunews.com से बातचीत में जोश की मां तेमसिन ने कहा- वह (जोश) मुर्गियों की देखभाल करता था. उनको खाना देता था, साफ-सफाई करता था, मुर्गियों की जिम्मेदारी उसकी थी. फिर उसने पड़ोसियों को अंडे बेचना शुरू कर दिया. लेकिन तब हमारे तीन ही पड़ोसी थे.
जोश ने आगे की सोची. उन्होंने लोकल दुकानदारों और किसानों के मार्केट में जाकर बातचीत की. धीरे-धीरे जोश के क्लाइंट्स बढ़ने लगे. उनकी कमाई बढ़कर करीब 8 लाख रुपए (£8,500) हो गई.
जोश की मां को जल्द ही समझ में आ गया कि बेटे के आईडिया से बहुत पैसे कमाए जा सकते हैं. यह देखते हुए उन्होंने Josh's Rainbow Eggs के नाम से एक कंपनी शुरू कर दी. अब पूरी फैमिली एग बिजनेस में लग गया.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








