
9 बज गए: पुणे हादसे में जुवेनाइल बोर्ड का फैसला आज, आरोपी के पिता की कोर्ट में होगी पेशी
AajTak
पुणे में हुए सड़क हादसे को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है. एक अमीर कारोबारी के नाबालिग बेटे ने पोर्श कार से कुचलकर दो युवा इंजीनियरों की जान ले ली. हादसे के 15 घंटे के भीतर ही उसे जमानत मिल गई. मीडिया में मामला तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई है. देखें 9 बज गए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











