
9वीं क्लास के स्टूडेंट की गर्दन से आर-पार हुआ भाला, स्कूल में स्पोर्ट्स मीट के दौरान हुआ हादसा
AajTak
Odisha: स्कूल में प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक छात्र ने भाला फेंका था, जो पास खड़े दूसरे छात्र सदानंद मेहर की गर्दन के दाईं ओर से लगते हुए बाईं तरफ पार हो गया. आनन-फानन में घायल को बलांगिर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया.
ओडिशा के बलांगिर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता (Annual Sports Meet) के दौरान गर्दन में भाला घुस जाने से 9वीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.
अगलपुर बॉयज पंचायत हाई स्कूल में अभ्यास सत्र के दौरान एक छात्र ने भाला फेंका था, जो पास खड़े छात्र सदानंद मेहर की गर्दन के दाईं ओर से लगते हुए बाईं तरफ पार हो गया. ठोड़ी के नीचे फंसे भाले के साथ घायल को बलांगिर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, मेहर अब अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है.
जिलाधिकारी (DM) चंचल राणा ने बताया कि स्कूल में एक स्पोर्ट्स मीट आयोजित की गई थी और यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई. हमें यह जानकार राहत मिली है कि बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है. जिला कलेक्टर ने छात्र के परिवार को 30 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है.
उधर, राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह भी निर्देश दिया है कि घायल छात्र को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और इसके लिए आवश्यक धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी.
वहीं, दुर्घटना के बारे में बात करते हुए, बच्चे के चाचा अच्युतानंद मेहर ने बताया कि स्कूल के अधिकारियों से हमें इस बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद हम अस्पताल पहुंचे. वहीं, इस हादसे के बाद स्कूल में खेल प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है.
गांव में दी जा रही थी तीरंदाजी की ट्रेनिंग, बच्चे के गाल में जा घुसा तीर

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








