
'8KM पैदल चलना पड़ा, बॉर्डर पर पुलिस ने फायरिंग भी की'... यूक्रेन से लौटे छात्र की आपबीती
AajTak
यूक्रेन में फंसी लखनऊ की आकांक्षा चौरसिया और जुनैद अंसारी भी अपने घर सुरक्षित वापस आ गए हैं. वतन वापसी के बाद आकांक्षा ने बताया कि यूक्रेन की तरफ खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है, लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है. यूक्रेन में हज़ारों की तादाद में भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें वापस लाने की कवायद चल रही है. अब तक कई बच्चे वापस आ चुके हैं. लखनऊ की आकांक्षा चौरसिया और जुनैद अंसारी भी अपने घर सुरक्षित वापस आ गए हैं. इस दौरान आकांक्षा और जुनैद ने यूक्रेन के बिगड़ते हुए हालात के बारे में आजतक से बातचीत की.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











