
854 करोड़ की 'महाठगी'... वॉट्सएप-टेलीग्राम पर फंसाया, क्रिप्टो और गेमिंग एप्स से ट्रांसफर की राशि
AajTak
कर्नाटक पुलिस ने 854 करोड़ की ठगी का मामला उजागर किया है. पुलिस के अनुसार, छह आरोपियों ने देशभर में हजारों लोगों को चूना लगाया. ये ठग लोगों को रकम दोगुनी करने का लालच देते थे. इसके बाद जब लोग पैसा लगा देते थे तो उन्हें वापस नहीं मिलता था. आरोपी वॉट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लोगों से संपर्क करते थे.
कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने 854 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लोगों को बेहतर रिटर्न का झांसा देकर देशभर के हजारों लोगों के साथ ठगी की है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी.
पुलिस का कहना है कि ठगी की कुल रकम में से पांच करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं. ठगी करने वाले ये आरोपी वॉट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लोगों से संपर्क करत उन्हें फंसाते थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शुरुआत में लोगों से 1,000 से 10,000 रुपये तक की रकम इन्वेस्ट करने के लिए कहते थे.
यह भी पढ़ेंः साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीके... 8 ऑफर, जो अगर आपको मिलें तो हां मत करना, वरना अकाउंट हो जाएगा खाली
ठगी करने वाले लोगों को ये झांसा देते थे कि पैसा इन्वेस्ट करने के बाद उन्हें प्रतिदिन 1,000 से 5,000 रुपये तक फायदा हो सकता है. ठगों की बातों में आकर हजारों लोगों ने एक लाख रुपये से लेकर 10 लाख या उससे अधिक राशि दे दी.
आरोपी अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे ठगी की राशि
लोग जब ठगों की बातों में आकर पैसा लगा देते थे, तो ठग यह राशि विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते थे. इसके बाद जब लोगों ने राशि निकालने की कोशिश की तो उन्हें कभी कोई रिफंड नहीं मिला.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










