
85 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक राजेंद्र लोढ़ा गिरफ्तार, ED की कार्रवाई
AajTak
ईडी ने करोड़ों रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व डायरेक्टर राजेंद्र लोढ़ा को गिरफ्तार किया है. यह मामला पिछले साल सितंबर में कंपनी के अधिकारियों द्वारा दर्ज मामले में लिया गया है. उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 85 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व डायरेक्टर राजेंद्र लोढ़ा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पिछले साल सितंबर में तब उभरा था जब कंपनी के अधिकारियों ने राजेंद्र लोढ़ा और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था.
एफआईआर में फ्रॉड, आपराधिक विश्वासघात, और साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल थे. मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने मामले की जांच संभाली. जांच के दौरान राजेंद्र लोढ़ा समेत कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया.
जांच एजेंसियों के अनुसार, राजेंद्र लोढ़ा पर कंपनी से जमीन अधिग्रहण के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है. पुलिस ने इस संबंध में करीब 40 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें से सात गवाहों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज हो चुके हैं. एक गवाह, जो राजेंद्र का ड्राइवर बताया गया है, ने कहा कि उसने कैश एक अन्य आरोपी को सुपुर्द की थी और फोर्ट और बोरीवली क्षेत्रों से एक करोड़ रुपये जुटाकर राजेंद्र को सौंपे थे.
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कंपनी की एक लाभकारी जमीन को कथित तौर पर कम मूल्य पर राजेंद्र के बेटे की कंपनी को ट्रांसफर किया गया था. पुलिस ने राजेंद्र के कंप्यूटर और मोबाइल फोन से नकद लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं.
यह भी पढ़ें: लोढ़ा डेवलपर्स फ्रॉड केस: 85 करोड़ के जमीन घोटाले में सहिल लोढ़ा पर लुकआउट नोटिस की तैयारी
सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र के भाई दीपक लोढ़ा को संदिग्ध बैग घर से बाहर ले जाते देखा गया, जिसमें बैग से संबंधित सामग्री में नकद लेनदेन और कंपनी दस्तावेज मिले.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







