
800 लोगों की भीड़ ने घेरा, दो अफसरों के सिर फोड़े, फोन-पर्स छीने... TMC नेता के घर छापा मारने गई ED टीम के साथ क्या-क्या हुआ
AajTak
एक आधिकारिक बयान में ED ने कहा कि उसने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ईडी की टीम पर उस समय हमला हुआ जब वे उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख शाहजहां के आवास की तलाशी लेने गए थे. ईडी ने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे ईडी अधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम जनता का राशन लूटकर 700 करोड़ के भ्रष्टाचार के केस के आरोपी के घर छापा मारने पहुंची, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के उकसावे पर भीड़ ने ईडी के अधिकारियों पर हमला बोल दिया. 800-1000 लोगों की भीड़ ने टीम को घेर लिया और ईडी अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है. ईडी के अधिकारियों की दो गाड़ियों को रोका गया था. इसमें कुल पांच अधिकारी जख्मी हुए. तीन को ज्यादा चोट आई हैं.
भीड़ ने ईडी के अधिकारी का सिर पत्थर से फोड़ दिया. लोगों के हाथ में लाठी, डंडे और पत्थर थे. ईडी अधिकारी राजकुमार राम के सिर में डॉक्टर को 7 टांके लगाने पड़े. सोमनाथ दत्त और अंकुर गुप्ता नाम के दो और अधिकारी बुरी तरह घायल हुए. देश में ईडी के अधिकारियों पर कभी यूं जानलेवा हमला नहीं हुआ. इस बार हुआ तो पश्चिम बंगाल में हुआ. ईडी के अधिकारी राजकुमार राम को सिर पर रूमाल बांधनी पड़ी, ताकि बहते खून को रोका जा सके. जबकि ईडी के दूसरे जांच अधिकारी के जैकेट की कॉलर के पास से खून बह रहा था. उनके सिर पर पीछे पत्थर से चोट लगी है. ईडी का दावा है कि कुल पांच जांच अधिकारियों को छापा मारने से रोकने के लिए इनकी गाड़ियों पर हमला हुआ है.
आरोप है कि ये सत्ता समर्थित गुंडों की वो फौज है. जिसका मकसद सिर्फ एक था. ईडी अधिकारियों पर हमला करना. हमला करके टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी रोकना. छापेमारी रोककर बंगाल के राशन घोटाले की जांच में बाधा पहुंचाना. जांच में बाधा पहुंचाकर गिरफ्तार खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को बचाना.
क्या है बंगाल का राशन घोटाला?
आरोप है कि पीडीएस यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 30 फीसदी राशन खुले बाजार में बेच दिया गया है. ईडी की पहली चार्जशीट में दावा हुआ कि पश्चिम बंगाल में 400 करोड़ रुपए का राशन घोटाला हुआ है. ईडी का दावा है कि 400 करोड़ तो बस शुरुआत है, ये घोटाल इससे कई गुना बड़ा हो सकता है. ईडी की जांच के मुताबिक आरोप है कि मिल से सरकारी वितरक को 20 से 40 फीसदी कम गेहूं का आटा पहुंचाया जाता रहा, लेकिन पेमेंट पूरा लिया गया. 20 से 40 फीसदी वही आटा फिर खुले बाजार में बेचा गया. आटे की चोरी से हुए मुनाफे को वितरक और मिल मालिक के बीच साझा किया गया. ईडी ने इसी राशन वितरण घोटाले में बंगाल के 10 साल खाद्य मंत्री रहे ज्योतिप्रिय मलिक और उनके करीबी चावल मिल मालिक बाकिबुर रहमान को गिरफ्तार किया था. ईडी को खबर मिली थी कि बंगाल के राशन घोटाले के अहम सुराग टीएमसी नेता शाहजहां शेख के पास मिल सकते हैं. जिसके घर शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम छापा मारने पहुंची, लेकिन हमला होने के बाद छापा मारा ही नहीं जा सका.
ईडी ने शिकायत दर्ज कराई

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









