
80 साल में मंडेला, 93 के मर्डोक, अब 62 के अल्बनीज... वो शख्सियतें जिन्होंने सेवेंटीज में कहा- कहो न प्यार है
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज की शादी चर्चा में है. 62 साल के अल्बनीज 29 नवंबर को चार शब्दों का पोस्ट किया और अपने प्यार का न सिर्फ इजहार किया बल्कि इसे शादी का मुकम्मल नाम भी दिया. अल्बनीज से पहले भी कई हस्तियों ने जीवन के ढलान में कहो न प्यार है का नारा दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 29 नवंबर को एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की और मात्र चार शब्द लिखे- I Love you, Jodie. कुछ लोगों ने इसका मतलब समझा तो कुछ अंदाजा लगाते रहे. कुछ ही देर में ये खुलासा हो गया कि 62 साल के ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने जोडी हेडन के साथ शादी कर ली है. एंथनी की ये दूसरी शादी थी.
लेकिन सिर्फ अल्बनीज ही नहीं ऐसे नेताओं की लिस्ट लंबी है जिन्होंने जीवन के ढलान में 'कहो न प्यार है' का रोमांटिक नारा दिया और अपने जीवन में रंग भर दिया.
जीवन के ढलान में भी ये नेता और बिजनेस टायकून न सिर्फ अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे बल्कि प्रेम को भी तरजीह दी और अपनी जिंदगी को रोमांस से सराबोर कर दिया.
80वें बर्थ डे मंडेला का ग्रेसा से विवाह
नेल्सन मंडेला जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना जीवन दिया, 80 की उम्र में भी दुनिया की महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करते रहे. नेल्सन मंडेला ने अपने 80वें जन्मदिन पर तीसरी शादी की थी. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार नेल्सन मंडेला ने एक बार कहा था कि उनकी पत्नी ग्रेसा माशेल, उन्हें “फूल की तरह खिलने” में मदद करती हैं.
ग्रासा माशेल मोजाम्बिक के पूर्व राष्ट्रपति समोरा माशेल की विधवा थीं. उनके पति की मौत साल 1986 में एक विमान दुर्घटना में हो गई थी.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





