
Ground Report: लेबनान के टायर शहर में इजरायली अटैक, पावर स्टेशन तबाह, चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा
AajTak
दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना (IDF) ने हवाई हमलों के साथ अब बड़े जमीनी आक्रमण की तैयारी शुरू कर दी है. टायर शहर के मुख्य पावर स्टेशन को मिसाइल से निशाना बनाकर इजरायल ने पूरे इलाके की बिजली गुल कर दी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने लेबनान में हवाई हमलों के साथ-साथ दक्षिणी लेबनान में बड़े पैमाने पर जमीनी आक्रमण शुरू कर दिया है. इस ऑपरेशन के तहत आईडीएफ ने पुलों, बिजली आपूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर नष्ट किया जा रहा है. ग्राउंड जीरो पर मौजदू हमारे संवाददाता अशरफ वानी ने टायर शहर के बिजली उत्पादन केंद्र (पावर जनरेशन स्टेशन) से अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में ताजा हालातों की जानकारी दी है. लेबनान में जारी संघर्ष के बीच इजरायली सेना ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. हवाई हमलों के बाद अब इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में बुनियादी ढ़ांचे जैसे-पुलों और बिजली केंद्रों को निशाना बना रही है, ताकि बड़े पैमाने पर जमीनी घुसपैठ का रास्ता साफ किया जा सके. इस रणनीतिक हमले के बाद आसपास की इमारतें और वाहन भी आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई इजरायल की उस नई युद्ध नीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह ईरान और लेबनान में दुश्मन के इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह तबाह कर देना चाहता है. इसी रणनीतिक के तहत दो दिन पहले इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के टायर शहर में स्थित मुख्य पावर जनरेटर स्टेशन पर मिसाइल हमला किया था. इस हमले के कारण स्टेशन में मौजूद भारी मात्रा में तेल ने आग पकड़ ली, जिससे पूरा परिसर जलकर खाक हो गया और टायर शहर समेत आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है.
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट
उन्होंने आगे कहा कि पहले एरियल स्ट्राइक्स से आस-पास की इमारतें ध्वस्त हो गई थीं. उसके बाद लगी आग ने बचे-खुचे वाहनों, उपकरणों और आस-पास की हर चीज को झुलसा दिया. रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह के साथ भी 2023 से 2024 तक करीब एक साल तक संघर्ष चला. नवंबर 2024 में हिजबुल्लाह की ताकत को काफी कमजोर करने के बाद इजरायल ने सीजफायर पर सहमति जताई थी. इजरायल का दावा था कि हिजबुल्लाह को खत्म कर दिया गया है, लेकिन सीजफायर के बावजूद इजरायल जब चाहता था, दक्षिणी लेबनान में एरियल और सर्जिकल स्ट्राइक्स करता रहता. अब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बाद इजरायल ने नई रणनीति अपनाई है, जिसमें जमीनी आक्रमण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को व्यवस्थित रूप से तबाह किया जा रहा है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.




