
8वीं की छात्रा पर आया टीचर का दिल, लव लेटर पढ़कर उड़ जाएंगे होश
AajTak
कन्नौज में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक का कक्षा 8 की छात्रा पर दिल आ गया. इसके बाद उसने सभी मर्यादाएं तोड़ दी. वो ये भी भूल गया कि छात्रा नाबालिग है. इतना ही नहीं मामले की जानकारी होने पर जब छात्रा का पिता शिकायत करने पहुंचा तो टीचर लड़ाई करने आमादा हो गया.
यूपी के कन्नौज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्राइमरी विद्यालय के टीचर का कक्षा 8 की छात्रा पर दिल आ गया. टीचर छात्रा पर कुछ इस कदर फिदा हुआ कि परिवार को धमकाने लगा. पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है. उधर, जिले में ये मामला सुर्खियों में है.
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उसने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी सरकारी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है. इसी स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल की छुट्टी होने से पहले बेटी को एक लेटर दिया. इस लेटर में उसने बेटी को मिलने के लिए बुलाने सहित कई अन्य बातों का जिक्र किया है.
शिक्षक ने परिजनों के साथ की गाली-गलौज
इस मामले की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए. छात्रा के पिता ने उस शिक्षक से संपर्क किया. इस पर शिक्षक छात्रा के पिता पर ही भड़क गया. आरोप है कि छात्रा के परिजनों के साथ शिक्षक ने गाली गलौज की.
माफी मांगने के लिए कहा तो भगा दिया
मामले में पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि जब हम लोग शिक्षक के पास पहुंचे और ऐसी हरकत करने पर माफी मांगने के लिए कहा तो वो झगड़े पर आमादा हो गया और वहां से भगा दिया. पीड़ित पिता ने सदर कोतवाली पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई करने की मांग की है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











