
7th Pay Commission: DA में बढ़ोतरी से कितनी बढ़ेगी सैलरी, इस फॉर्मूले से चल जाएगा पता!
AajTak
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के डीए में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है. लाखों कर्मचारी अपनी सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी के इंतजार में हैं. कहा जा रहा है कि सरकार जुलाई में डीए को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है.
सरकार जुलाई के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों (Government Employee) को बड़ा तोहफा दे सकती है. खबर है कि अगले महीने लाखों सरकारी कर्मचारियों के डीए (DA) में बढ़ोतरी की जा सकती है. बढ़ती महंगाई (Inflation Rate) को देखते हुए कर्मचारी इस उम्मीद में हैं कि सरकार उनकी सैलरी बढ़ाएगी. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिल रहा है. सरकार ने इस साल मार्च के महीने में डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था.
हालांकि, सरकार की ओर से फिलहाल डीए की बढ़ोतरी (DA Hike) पर किसी भी तरह का बयान नहीं आया है. लेकिन कहा जा रहा है कि जुलाई में सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 से 5 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है. अगर सरकार डीए बढ़ाती है, तो इसका कैलकुलेशन (DA Calculation) कैसे किया जाएगा और कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी. आइए समझ लेते हैं.
कैसे करें अपनी सैलरी कैलकुलेट
केंद्रीय कर्मचारी बहुत आसानी से अपनी सैलरी को कैलकुलेट कर सकते हैं. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में विभाग के हिसाब से पे मैट्रिक्स (Pay matrix) बनाए गए हैं. डीए बढ़ने के बाद सैलरी कितनी बढ़ेगी, ये सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगा. पे मैट्रिक्स को फिटमेंट फैक्टर से जोड़ा गया है. सरकारी कर्मचारियों की सैलरी फिलहाल 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर की बेसिस पर बनती है.
बेसिक सैलरी स्ट्रक्चर
7वें वेतन आयोग के अनुसार, फिलहाल कर्मचारियों की पे मैट्रिक्स लेवल 3 से बेसिक सैलरी का स्ट्रक्चर तैयार किया जाता है. यह 21,700 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 69,100 रुपये तक है. अब अगर किसी सरकारी कर्मचारी को अपनी डीए में बढ़ोतरी के बाद अपनी सैलरी में हुए इजाफा का पता लगाना है तो उसे थोड़ा जोड़ घटाव करना होगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












