
7th Pay Commission: क्या नहीं बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए, सरकार कब ले सकती है फैसला?
AajTak
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर छह महीने पर बदलाव करती है. पिछली बार सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी का इजाफा किया था. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था.
कई राज्य सरकारों ने त्योहार से पहले अपने कर्माचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी कर उन्हें तोहफा दे दिया है. लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) को अभी भी महंगाई भत्ते (DA Hike) में इजाफे का इंतजार है. कहा जा रहा है कि सरकार सितंबर महीने की शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, सरकार ने ये जरूर साफ कर दिया है कि फिलाहल आठवां वेतन आयोग नहीं आएगा.
मार्च में बढ़ा था डीए
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर छह महीने पर बदलाव करती है. पिछली बार सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी का इजाफा किया था. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है.
हर छह महीने पर होता है बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है. लेकिन ये कब होगा सरकार ने इसपर कुछ भी नहीं कहा है. क्योंकि मार्च में हुई डीए में बढ़ोतरी के छह महीने पूरे होने वाले हैं. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने बीते दिनों लोकसभा में कहा था कि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (ACIPI) के आधार पर महंगाई की दर की गणना होती है. इसी आधार पर हर छह महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है.
कितना होगा सैलरी में इजाफा?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












