
76 साल की महिला ने शेयर की पुरानी तस्वीर, 5 साल का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंके लोग
AajTak
कनाडा की 76 की महिला का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन आजकल चर्चा में है. ये बुजुर्ग महिला अब मॉडलिंग करती है. उन्होंने अपने 5 साल के सफर को लोगों के साथ शेयर किया है. तस्वीरें देखने के बाद लोग महिला की बहुत तारीफ कर रहे हैं.
कुछ लोगों को फिटनेस का इस कदर जुनून होता है कि वो उम्र की परवाह किए बिना भी आदत को हमेशा बरकरार रखते हैं. कनाडा की 76 की महिला ने ऐसा ही ट्रांसफॉर्मेशन कर सबको चौंका दिया है. बुजुर्ग महिला अब मॉडलिंग करती हैं और अपने 5 साल के सफर को उन्होंने लोगों के साथ शेयर किया है. तस्वीरें देखने के बाद लोग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जॉन मैकडोनल्ड नाम की इस महिला के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. लोग उनके वर्कआउट के वीडियो के दीवाने हैं.
हाल ही में बिकिनी में अपनी एक फोटो शेयर करने पर जॉन को ट्रोल भी होना पड़ा था. अपनी एक पोस्ट में उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी का खुलासा किया है. उन्होंने कहा, '5 साल पहले फिटनेस के बारे में मेरे जो खयालात थे वो अब बदल गए हैं. मैं अब चीजों की जरुरत पहले से ज्यादा समझने लगी हूं. मैं अब इस लाइफस्टाइल के साथ पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रह सकती हूं.'
लोगों को अपनी फिटनेस जर्नी से प्रेरित करने के लिए जॉन ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है जिसके 79,900 से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. जॉन अक्सर अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












