
76 यौन उत्पीड़न के थे केस, कोर्ट ने कर दी 378 साल की जेल! कई साल बाद लड़की के आरोप निकले फर्जी
AajTak
378 साल की सजा काट रहे शख्स पर लगे सभी आरोप को जज ने तक खारिज कर दिया, जब उस पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप फर्जी निकले. अब तक झूठे आरोप के चक्कर में शख्स 16 साल जेल में कट चुका है.
कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति की 378 वर्ष की सजा को तब रद्द कर दिया गया, जब जज के समक्ष यह सबूत पेश किया गया कि आरोप लगाने वाली लड़की ने उससे बदला लेने के लिए झूठे यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था.
आरोपी शख्स गोद ली हुई बेटी ने ही उस पर झूठे आरोप लगाए थे. 58 साल के इंजीनियर और नेपाली प्रवासी ने 2009 में नाबालिग पर यौन उत्पीड़न और अन्य आरोपों के 76 मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 16 साल जेल में बिताए हैं.
गोद ली बेटी ने लगाए थे संगीन आरोप आरोपी और उनकी पत्नी ने 1998 में नेपाल से 15 वर्षीय एक बच्ची को गोद लेने का फैसला किया. इसके बाद वे डेविस, कैलिफोर्निया चले गए. 2004 में बच्ची ने आरोप लगाया कि उसे गोद लेने वाले पिता ने उसके प्रेमी से अलग होने के लिए मजबूर किया. जज के अनुसार, उसने पुलिस के सामने दावा किया कि आरोपी ने लगभग चार साल तक उसके साथ हफ़्ते में दो या तीन बार संबंध बनाए. जब तक कि वह उसका घर छोड़कर नहीं चली गई.
लड़की ने झूठ बोलने की बात को स्वीकार किया हाल ही में हुई सुनवाई में चार लोगों ने कहा कि आरोप लगाने वाली लड़की ने नेपाली शख्स पर या तो आरोप के बारे में झूठ बोलने की बात स्वीकार की है या फिर वह उनके खिलाफ गुस्से में थी. जज जेने बेरोनियो ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक गवाह ने लड़की को यह कबूल करते हुए सुना कि उसने यौन उत्पीड़न की कहानी गढ़ी थी, क्योंकि वह अमेरिका लौटने के लिए दृढ़ थी और इसके लिए उसे आपराधिक आरोपों का सहारा लेना पड़ा.
जज ने आरोपी की सजा की रद्द जज बेरोनियो ने कहा कि मैंने सात वर्षों तक अदालती सामग्री पढ़ी है और मेरा मानना है कि इस बात की पर्याप्त संभावना है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया. मिरर यूएस की रिपोर्ट के अनुसार , जून में सुनवाई निर्धारित है, जहां योलो काउंटी के जिला अटॉर्नी जेफ रीसिग यह तय करेंगे कि आरोपी पर पुनः मुकदमा चलाया जाए या नहीं.
एक वकील, ने इस फैसले की सराहना की. पर्सेल नाम के वकील ने बताया कि हमें शुरू से ही पता था कि अजय देव को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया था. न्यायाधीश बेरोनियो पहले न्यायाधीश थे जिन्होंने साक्ष्यों को बारीकी से देखा और प्रत्येक दस्तावेज को पढ़ा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











