
75 साल बाद PAK लौटी भारतीय महिला पर पाकिस्तानी लुटा रहे प्यार, कहा- लग रहा घर में हूं
AajTak
भारत, पाकिस्तान विभाजन के दौरान अपना वतन छोड़कर भारत आने वालों में 90 साल की रीना छिब्बर वर्मा भी थीं. उस समय रीना की उम्र महज 15 साल थी. वह भारत तो आ गई लेकिन उनका दिल रावलपिंडी में उनके पुश्तैनी घर में ही रहा. अब 75 साल बाद उनकी अपना पुश्तैनी घर देखने की इच्छा पूरी होने जा रही है.
भारत, पाकिस्तान विभाजन की टीस लिए 75 साल पहले अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत आकर बसी 15 साल की एक लड़की को उम्मीद नहीं थी कि एक दिन वह रावलपिंडी के अपने उस घर लौटेगी, जहां वह पैदा हुई थी. अब 90 की हो चुकीं रीना छिब्बर वर्मा का यह सपना 75 साल बाद जाकर पूरा होने जा रहा है. वह 19 जुलाई को रावलपिंडी में अपने पुश्तैनी घर जाएंगी. पाकिस्तान में लोग उनका दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं और उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है.
1947 में रावलपिंडी से भारत पहुंचीं
महज 15 साल की रीना अपने परिवार के साथ मई से जुलाई 1947 में भारत पहुंची थीं. उस समय फरवरी-मार्च में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे. पाकिस्तान के रावलपिंडी के अपने घर से 75 सालों से जुदा रही रीना कहती हैं, मैं अपने पुश्तैनी घर, मेरे पड़ोस और पिंडी की गलियों की यादें नहीं मिटा सकी.
वह रावलपिंडी से सोलन (भारत) के अपने सफर को याद कर उदास हो जाती हैं. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि भारत की सीमा में घुसते ही पाकिस्तान के दरवाजे उनके लिए बंद हो जाएंगे और वापस अपने घर लौटने में उन्हें 75 साल लगेंगे.
पिता एक पोटली के साथ भारत आए थे
वह कहती हैं, मेरी मां अपनी आखिरी सांस तक यही कहती रही कि हम कभी पिंडी नहीं लौट सकेंगे. मेरे पिता भारत सिर्फ एक पोटली के साथ आए थे, जो रास्ते में चोरी हो गई थी या किसी ने उसे छीन लिया था. विभाजन की वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी बनाया था, वह एक झटके में हमसे छीन गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












