
75 साल की उम्र, डेढ़ साल पहले ताजपोशी और अब कैंसर डिटेक्ट... किंग्स चार्ल्स-3 पर पढ़ें पूरी मेडिकल रिपोर्ट
AajTak
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III कैंसर से पीड़ित हुए हैं. रॉयल फैमिली की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद उन्हें किंग घोषित किया गया था.
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III 75 साल की उम्र में कैंसर से पीड़ित हुए हैं. बकिंघम पैलेस की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. सितंबर 2022 में महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद उनकी ताजपोशी की गई थी.
बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि किंग चार्ल्स तृतीय एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं. प्रोस्टेट ग्रंथि की जांच के दौरान उनके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला है. हालांकि, कैंसर के प्रकार का खुलासा नहीं हुआ है.
बकिंघम पैलेस के बयान के मुताबिक, किंग चार्ल्स इलाज के प्रति पूरी तरह से सकारात्मक हैं और जल्द से जल्द अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियों की तरफ लौटेंगे. किंग चार्ल्स को किस स्टेज का कैंसर है और शरीर के किस हिस्से में है, इस बारे में पैलेस की ओर से नहीं बताया गया है.
बयान में कहा गया कि नियमित इलाज के दौरान किंग चार्ल्स में कैंसर का पता चला है. इसकी वजह से डॉक्टर्स ने किंग चार्ल्स से किसी भी तरह के सार्वजनिक कामकाज से दूर रहने की हिदायत दी है. हालांकि इस दौरान वह राजकीय कामकाज करते रहेंगे.
किंग चार्ल्स ने इस बीमारी के बारे में अपने दोनों बेटों प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम को खुद बताया है. प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम लगातार अपने पिता के संपर्क में हैं. बता दें कि ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी अमेरिका में रहते हैं. हैरी ने अपने पिता से बात की है और खबर है कि आने वाले दिनों में वो पिता से मिलने ब्रिटेन आएंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











