
75वें गणतंत्र दिवस पर दिखेगा 75 विमानों का शौर्य, अलग ही होगा नजारा
AajTak
इस बार हिंदुस्तान अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस गणतंत्र दिवस समारोह को और ज्यादा भव्य बनाने जा रहे हैं भारतीय वायुसेना के 75 विमान, जो आसमान में फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगे. इस परेड में अपाचे से लेकर चिनूक और राफेल जैसे विमान शामिल होंगे. आवाज के बराबर जिनकी रफ्तार है, और इस रफ्तार की गूंज में दुश्मन की मौत की आवाज है. जो युद्ध की दिशा बदल देते हैं. वो दुश्मन को मिट्टी में मिला देते हैं, जान भी बचाते हैं और राहत भी पहुंचाते हैं. लेकिन इस बार वे राजपथ के आसमान को बना देंगे शौर्य का आसमान.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










