
71 बारूदी सुरंगों का पता लगाने वाला ये बहादुर चूहा, बचाई हैं हजारों लोगों की जानें
AajTak
अफ्रीकी नस्ल के इस चूहे की बहादुरी के किस्से खूब चर्चित हैं. वेबसाइट sky की रिपोर्ट के मुताबिक जहां मशीनें फेल हो जाती हैं, वहीं इस चूहे की संघूने की क्षमता ने अब तक 71 बारूदी सुरंगों का पता लगाकर हजारों लोगों की जानें बचाई हैं.
कुत्ता, बिल्ली, कबूतर और घोड़े की कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन यहां बात हो रही है एक चूहे की. अफ्रीकी नस्ल के इस चूहे की बहादुरी के किस्से खूब चर्चित हैं. वेबसाइट sky की रिपोर्ट के मुताबिक जहां मशीनें फेल हो जाती हैं, वहीं इस चूहे की संघूने की क्षमता ने अब तक 71 बारूदी सुरंगों का पता लगाकर हजारों लोगों की जानें बचाई हैं. (फोटो/AFP) कंबोडिया में मगावा नाम के का ये चूहा सात साल का है. इस चूहे को विशेष रूप से उस दौरान ट्रेंड किया गया था, जब दक्षिण पूर्व एशियाई देश कंबोडिया में बारूदी सुरंगों का पता लगाना था. मगावा ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया. उसने 28 जिंदा विस्फोटकों का भी पता लगाकर हजारों लोगों की जान बचाई है. (फोटो/AFP) मगावा को एपीओपीओ नामक संगठन ने ट्रेंड किया था. ये संगठन चूहों को बारूदी सुरंगों और अस्पष्टीकृत बमों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षत करता है. एपीओपीओ की ओर से बताया गया कि मगावा अभी भी अच्छे स्वास्थ्य में है, लेकिन अब उसका सेवानिवृत्ति का समय आ गया है. (फोटो/AFP)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












