
7000mAh बड़ी बैटरी वाले Samsung के इस स्मार्टफोन की कीमत 4,000 रुपये घटी
AajTak
Samsung ने बड़ी बैटरी वाले फोन की कीमत में कटौती की है. इस फोन को इस साल ही फरवरी में लॉन्च किया गया था. Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन के लिए पहला प्राइस ड्रॉप किया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत को 4,000 रुपये कम कर दिया गया है. अब ये फोन 20,000 रुपये के अंदर उपलब्ध है.
Samsung ने बड़ी बैटरी वाले फोन की कीमत में कटौती की है. इस फोन को इस साल ही फरवरी में लॉन्च किया गया था. Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन के लिए पहला प्राइस ड्रॉप किया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत को 4,000 रुपये कम कर दिया गया है. अब ये फोन 20,000 रुपये के अंदर उपलब्ध है. कंपनी के फोन Samsung Galaxy M51 के बाद Samsung Galaxy F62 में ही 7,000mAh की बैटरी दी गई है. ये फो दो वेरिएंट्स में आता है. इसका बेस वेरिएंट 6GB का है जबकि इसके टॉप वेरिएंट में 8GB दिया गया है. 6GB रैम वाले Samsung Galaxy F62 की कीमत प्राइस कट के बाद 19,999 रुपये हो गई है. यानी इसकी कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है. नई कीमत कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर दिख रही है. इस प्राइस कट के बाद स्मार्टफोन का मुकाबला Mi 10i (कीमत 20,999 रुपये) और Realme 7 Pro (कीमत 19,999 रुपये) से होगा.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












