
700 CCTV कैमरे, 150 ऑटो की जांच... दिल्ली के सराय काले खां गैंगरेप के 3 आरोपियों को पुलिस ने ऐसे पकड़ा
AajTak
दिल्ली के सराय काले खां में ओडिशा की रहने वाली युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने 20 दिनों की लंबी जांच के बाद तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. इन आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 700 सीसीटीवी कैमरे और 150 ऑटो की जांच की थी.
दिल्ली के सराय काले खां में युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने 20 दिन की लंबी जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 150 से ज्यादा ऑटोरिक्शाओं की जांच की. पुलिस ने उस ऑटो को भी बरामद कर लिया है, जिसमें पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था.
दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, इनमें ऑटो ड्राइवर भी शामिल है. इनकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने तीन दिन पहले की थी. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने रिंग रोड के करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की थी और साथ ही साथ ऑटो की पहचान के लिए सीसीटीवी में नजर आए 150 ऑटो की मैनुअल जांच की गई थी. इसके बाद जाकर आरोपियों की पहचान हुई और पुलिस ने तीन आरोपियों प्रभु महतो, प्रमोद और मोहम्मद शमशुल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस लाइन के पास से उस ऑटो को भी बरामद कर लिया है, जिसमें आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था.
यह घटना बीते 10-11 अक्टूबर की रात की है, जब दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को तड़के 3.15 बजे के आसपास एक आर्मी ऑफिसर ने कॉल कर पीड़िता के बारे में जानकारी दी थी. कॉलर ने पुलिस को बताया था कि महिला ने लाल रंग का कुर्ता पहना है. वह सराय काले खां एरिया में सड़क के किनारे मौजूद है और उसे अत्यधिक ब्लीडिंग हो रही है. महिला की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है.
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में दर्ज हुई थी एफआईआर
महिला के शुरुआती बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने सनलाइट कॉलोनी थाने में गैंगरेप की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी और जांच शुरू कर दी थी. पुलिस को महिला से इतना पता चला था कि तीन लोग थे और एक ऑटो था. आरोपियों को पकड़ने के लिए साउथ ईस्ट जिला पुलिस के डीसीपी रवि कुमार ने 10 टीम में बनाई. पुलिस टीम सबसे पहले सराय काले खां से लेकर के 10 किलोमीटर की रेंज में रिंग रोड के सभी सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की. पुलिस ने करीब 700 कैमरों की फुटेज की जांच की तो उन्हें 150 ऐसे ऑटो नजर आए जो संदिग्ध हो सकते थे. इसके बाद पुलिस ने मैन्युअल एक-एक ऑटो चालक के घर जाकर जांच करनी शुरू की और फिर 21 दिनों के बाद दिल्ली पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान की बल्कि उन तीनों को गिरफ्तार किया और उस ऑटो को भी जब्त कर लिया.
कबाड़ी, भिखारी और ऑटो वाला... दिल्ली के सराय काले खां गैंगरेप के आरोपियों की करतूतें दिल दहला देंगी

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









