
70 साल की उम्र के बाद भी रिलायंस के चेयरमैन बने रहेंगे मुकेश अंबानी? कंपनी ने शेयरधारकों से मांगी अनुमति
AajTak
मुकेश अंबानी अपने प्रस्तावित कार्यकाल के दौरान कंपनी के कानून के अनुसार निर्धारित 70 वर्ष की आयु पार कर लेंगे. मुकेश अंबानी साल 1977 से रिलायंस के बोर्ड में शामिल हैं. अगले पांच साल से लिए उनके कार्यकाल को बढ़ाने के लिए अनुमति मांगी गई है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने शेयरधारकों से चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के कार्यकाल को 2029 तक पांच साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी मांगी है. मुकेश अंबानी साल 1977 से रिलायंस के बोर्ड में शामिल हैं. उन्होंने जुलाई 2002 में अपने पिता और समूह के संरक्षक धीरूभाई अंबानी की मृत्यु के बाद रिलायंस इंजस्ट्रीज में चेयरमैन का पद संभाला था.
वह अपने प्रस्तावित कार्यकाल के दौरान कंपनी के कानून के अनुसार निर्धारित 70 वर्ष की आयु पार कर लेंगे. इसलिए आयु सीमा के बाद उनकी नियुक्ति के लिए शेयरधारकों के एक विशेष प्रस्ताव की आवश्यकता होगी.
रिम्बर्समेंट के हकदार होंगे मुकेश अंबानी
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि मुकेश अंबानी अपने जीवनसाथी और अटेंडेंट सहित बिजनेस ट्रिप के दौरान ट्रैवल, बोर्डिंग और रहने के लिए किए गए खर्चों के रिम्बर्समेंट के हकदार होंगे. इसके अलावा कंपनी मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा भी प्रदान करेगी. कंपनी द्वारा वहन किए जाने वाले खर्च को अनुलाभ नहीं माना जाएगा.
शेयरधारकों के लिए पोस्ट किए गए विशेष प्रस्ताव में रिलायंस ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 21 जुलाई, 2023 को मुकेश डी. अंबानी को उनके वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति से 5 साल की अवधि के लिए प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी. यानी 19 अप्रैल 2024 से उनका कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा.
इस साल भी मुकेश अंबानी ने नहीं ली सैलरी

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












