
7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, गुजरात का नमक, पंजाब का घी, महाराष्ट्र का गुड़...PM मोदी ने बाइडेन को दिए ये खास गिफ्ट
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को व्हाइट हाउस पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से एक दूसरे को कई उपहार भी दिए गए. पीएम मोदी ने जिल बाइडेन को ग्रीन डायमंड उपहार में दिया.
अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया. बाइडेन ने पीएम मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन की तरफ से पीएम मोदी को कई उपहार दिए गए.
इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन को भी पीएम मोदी ने विशेष उपहार दिए. पीएम की तरफ से जिल को लैब में तैयार किया गया 7.5 कैरेट का हरा हीरा (ग्रीन डायमंड) दिया गया. यह हीरा पृथ्वी से खोदे गए हीरों के रासायनिक और ऑप्टिकल गुणों को दर्शाता है. हीरा पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि इसके निर्माण में सौर और पवन ऊर्जा जैसे पर्यावरण-विविध संसाधनों का उपयोग किया गया था. ग्रीन डायमंड को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके सटीकता के साथ तराशा गया है.
पेपर मेशी (Papier Mâché) - जिल बाइडेन को पेपर मेशी गिफ्ट किया गया है. यह वह बक्सा है जिसमें हरा हीरा रखा जाता है.कार-ए-कलमदानी के रूप में जाना जाता है, कश्मीर के उत्कृष्ट पपीयर माचे में कागज की लुगदी और नक़्क़ाशी वाले इस बक्से को कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये अमेरिकी दौरा कई मायनों में खास है. प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी का ये छठा अमेरिका दौरा है. हालांकि, ये पहली बार है जब वो राजकीय दौरे पर हैं. इस दौरे में पीएम मोदी व्हाइट हाउस में जो बाइडेन के साथ बैठक करेंगे. पीएम मोदी के सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन होगा. अगले दिन कांग्रेस के ज्वॉइंट सेशन को संबोधित करेंगे. आखिरी दिन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी पीएम मोदी की मुलाकात होगी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









