
7 साल बाद पता चली सच्चाई, पति ने महिला पर डाला था धर्म परिवर्तन का दबाव
AajTak
धर्म छिपाकर शादी करने के मामलों को लेकर एक तरफ हरियाणा सरकार कानून बनाने की बातें कर रही है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में लव जिहाद के मामले सामने आने का सिलसिला जारी है. हरियाणा के फतेहाबाद जिले में अब लव जिहाद का मामला सामने आया जिसमें जिले के टोहाना कस्बे की रहने वाली एक हिंदू महिला के साथ एक मुस्लिम व्यक्ति अपना धर्म छिपाकर शादी करके महिला को अपने जाल में फंसाया.
धर्म छिपाकर शादी करने के मामलों को लेकर एक तरफ हरियाणा सरकार कानून बनाने की बातें कर रही है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में लव जिहाद के मामले सामने आने का सिलसिला जारी है. हरियाणा के फतेहाबाद जिले में अब लव जिहाद का मामला सामने आया जिसमें जिले के टोहाना कस्बे की रहने वाली एक हिंदू महिला के साथ एक मुस्लिम व्यक्ति अपना धर्म छिपाकर शादी करके महिला को अपने जाल में फंसाया. पीड़ित महिला के अनुसार, एक लड़की पैदा होने के बाद अब उस पर हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम बनने का दबाव डाला जा रहा है. इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि पीड़िता को जब अपने पति की असलियत का पता चला तो उसने पुलिस से लेकर प्रशासन तक के अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आखिरकार शुक्रवार को महिला को लघु सचिवालय के गेट पर धरना देकर बैठना पड़ा. महिला के धरने पर बैठने की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को हुई तो आनन-फानन में महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई. पीड़ित महिला राजविंदर कौर निवासी टोहाना ने बताया कि 7 साल पहले उसकी शादी रमेश नाम के शख्स के साथ हुई थी. शादी के वक्त रमेश ने अपने आप को हिंदू धर्म से संबंधित बताया था. राजविंदर कौर के अनुसार उसने रमेश के साथ लव मैरिज की थी और मंदिर में उनकी शादी हुई. करीब साढ़े 3 साल पहले उसने एक लड़की को जन्म दिया और बेटी के पैदा होने के बाद मैं अपने पति को अपने घर (ससुराल) जाने का दबाव डालने लगी लेकिन रमेश अपने परिवार के पास राजविंदर को ले जाने के लिए राजी नहीं था.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








