
7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के गायब होने पर हाईकोर्ट पहुंचा पति, बोला- लेस्बियन पार्टनर के संग चली गई, मदद करें
AajTak
पति ने अदालत को बताया कि उसकी पत्नी अक्टूबर महीने में घर छोड़कर चली गई और उसके बाद वापस नहीं लौटी. इस बारे में चांदखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई.
गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां अपनी पत्नी गायब होने के मामले में पति ने गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पति ने गुजरात हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस (बन्दी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दाखिल की है. कहा है कि उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है और वह गायब है. पुलिस भी उसे ढूंढ नहीं पा रही है, इसलिए कोर्ट मदद करे. हाईकोर्ट ने पुलिस और राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा, याचिकाकर्ता की पत्नी को 23 दिसंबर तक कोर्ट के सामने पेश करे. पति ने अदालत को बताया कि उसकी पत्नी अक्टूबर महीने में घर छोड़कर चली गई और उसके बाद वापस नहीं लौटी. इस बारे में चांदखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई.
पति ने अपनी याचिका में कहा है कि उसकी पत्नी अपनी लेस्बियन पार्टनर के साथ चली गई है और वापस नहीं आई. उनकी शादी साल 2022 में हुई थी और उसके बाद उनका शादीशुदा जीवन सामान्य रहा था. कोई शिकायत या दिक्कत नहीं थी. उसकी पत्नी प्रेग्नेंट होने के बाद भी घर पर ही थी, पर अचानक अक्टूबर महीने में वो बिना किसी को कुछ भी बताए चली गई. फरवरी महीने में वह बच्चे को जन्म देने वाली है और उससे पहले वह गायब हो गई है.
चांदखेडा पुलिस का कहना है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने बाद पूरी जांच की थी और पत्नी के परिवार से संपर्क किया था. पति का कहना सही है कि उसकी पत्नी के अपनी महिला मित्र के साथ समलैंगिक रिश्ते थे और यह बात दोनों मित्रों के परिवारों को पहले से पता थी.
शादी से पहले भी उनके समलैंगिक रिश्ते थे. पति ने अपनी ओर से उसे ढूंढने की कोशिश की थी, पर वह ढूंढ नहीं पाया था. अब पुलिस कोर्ट के दिशा निर्देश पर काम कर रही है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









