
7 कत्ल करने वाली शबनम के सिर पर मंडरा रही है मौत, बेटा बना बचने की उम्मीद
AajTak
सात कत्ल की गुनहगार शबनम और फांसी के फंदे के बीच उम्मीद की आखिरी किरण बस वो बच्चा है. यानी शबनम का बेटा. जो अपनी मां के लिए रहम की अपील कर रहा है. पर ये अपील शबनम को फांसी के फंदे से बचा पाएगी या नहीं ये तो आनेवाले दिन बताएंगे.
शबनम बीते 13 सालों से जेल में है. इनमें से 12 साल उसने मुरादाबाद की जेल में गुजारे हैं. जबकि बीते एक साल से शबनम रामपुर की जेल में बंद है. अब जब इस जेल से शबनम बाहर आएगी तो फिर उसकी आखिरी मंजिल होगी मथुरा की जेल क्योंकि फांसी मथुरा की जेल में ही होनी है. लेकिन शबनम और फांसी की बीच अभी भी कुछ वक्त लग सकता है. शबनम के बेटे ने राष्ट्रपति से एक अपील की है, अपील ये कि उसकी मां को माफ कर दिया जाए. क्या ये अपील काम करेगी, आखिर शबनम का ये बेटा कौन है, कहां, किसके साथ रहता है, शबनम के बेटे को गोद लेने की वजह क्या है? सात कत्ल की गुनहगार शबनम और फांसी के फंदे के बीच उम्मीद की आखिरी किरण बस वो बच्चा है. यानी शबनम का बेटा. जो अपनी मां के लिए रहम की अपील कर रहा है. पर ये अपील शबनम को फांसी के फंदे से बचा पाएगी या नहीं ये तो आनेवाले दिन बताएंगे. पर फिलहाल का सच ये है कि शबनम रामपुर ज़िला कारागार में अपने बचे खुचे दिन कपड़े सिलकर काट रही है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











