
'7 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करें कास्ट सर्वे', कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने सभी जिला अधिकारियों को राज्य में चल रहे सामाजिक-शैक्षिक सर्वेक्षण को 7 अक्टूबर तक पूरा करने का आदेश दिया है, जिसमें कोई विस्तार नहीं होगा. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्याओं का 90 प्रतिशत समाधान हो चुका है और शेष जल्द ठीक होंगे.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में चल रहे सामाजिक-शैक्षिक सर्वेक्षण (कास्ट सर्वे) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण को 7 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा. समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. जो भी तकनीकी समस्याएं काम में बाधा डाल रहीं थी उन्हें लगभग पूरा कर लिया गया है.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जिला अधिकारियों को सख्य निर्देश देते हुए कहा है कि समयसीमा के अंदर ही काम पूरा करना होगा. समयसीमा को आगे किसी भी हाल में नहीं बढ़ाया जाएगा. और साथ ही जो भी लापरवाही करते हुए पकड़ा जाता है उसके ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
एक उच्च स्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान, मुख्यमंत्री ने सर्वे की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बताया कि शुरुआती तकनीकी दिक्कतें 90 फीसदी तक ठीक हो गई हैं, बाकी समस्याएं भी जल्द सुलझ जाएंगी. अब सर्वे का काम और तेजी से किया जाएगा.
उन्होंने कहा, हर दिन कम से कम 10 फीसदी परिवारों का सर्वे होना जरूरी है ताकि कुल 1.43 करोड़ परिवारों तक पहुंचा जा सके. अभी तक सिर्फ 2.76 लाख परिवारों का ही सर्वे हुआ है. बेंगलुरु में आज से सर्वे शुरू हो गया है, वहां लगभग 50 लाख घर कवर होंगे. एक भी परिवार छूटना नहीं चाहिए.
यह भी पढ़ें: अजीम प्रेमजी ने ठुकराई कर्नाटक CM सिद्धारमैया की गुजारिश, आम लोगों के लिए नहीं खोलेंगे कैंपस वाली रोड
सर्वे के लिए 1.2 लाख से ज्यादा शिक्षक लगाए गए हैं. उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर लापरवाही हुई तो कानूनी कार्रवाई होगी. साथ ही, उनकी मेहनताने की राशि जारी कर दी गई है. पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूलों के जरिए सर्वे किया जाएगा और अगर कोई घर बंद मिले, तो टीम वहां दोबारा जाएगी. क्षेत्रीय आयुक्तों को भी रोजाना प्रगति की समीक्षा कर सर्वेक्षण के 7 अक्टूबर के अंत तक पूर्ण होने का सुनिश्चित करने को कहा गया है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









