
'7 अक्टूबर का हिसाब बराबर लेकिन जंग अभी बाकी...', याह्या सिनवार की मौत पर बोले इजरायली PM नेतन्याहू
AajTak
इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा कि इजरायल में पिछले साल सात अक्टूबर को किए गए हमले के लिए जिम्मेदार याह्या सिनवार आज आईडीएफ हमले में मारा गया. उन्होंने कहा कि इजरायली सैनिकों के ऑपरेशन में हमास चीफ सिनवार को मार गिराया गया. वह सात अक्टूबर के हमले का मास्टरमांइड था.
इजरायल के विदेश मंत्री इसराइल काट्ज ने हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि कर दी है. इजरायल ने डीएनए जांच के आधार पर इसकी पुष्टि की.
काट्ज ने जारी बयान में कहा कि इजरायल में पिछले साल सात अक्टूबर को किए गए हमले के लिए जिम्मेदार याह्या सिनवार आज आईडीएफ हमले में मारा गया. उन्होंने कहा कि इजरायली सैनिकों के ऑपरेशन में हमास चीफ सिनवार को मार गिराया गया. वह सात अक्टूबर के हमले का मास्टरमांइड था.
सिनवार की मौत पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इतिहास में होलोकास्ट के बाद यहूदियों पर किए गए सबसे भयावह नरसंहार को अंजाम देने वाले शख्स को मार गिराया गया है. इजरायल ने सिनवार को मारकर हिसाब बराबर कर दिया है. लेकिन हमारी जंग अभी खत्म नहीं हुई है.
नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेनाओं ने बुराई को पटखनी दे दी है. लेकिन हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सिनवार की मौत हमास के खिलाफ इस जंग का सबसे महत्वपूर्ण पल है. जो भी गाजा में आत्मसमर्पण कर देगा और बंधकों की रिहाई में मदद करेगा, उन्हें गाजा से सुरक्षित तरीके से जाने दिया जाएगा.
नेतन्याहू ने कहा कि सिनवार को राफाह में इजरायली डिफेंस फोर्सेज के बहादुर जवानों ने मार गिराया. यह गाजा में जंग का अंत नहीं है बल्कि अंत की शुरुआत है. गाजा के लोगों के लिए मेरे पास संदेश है कि यह जंग कल खत्म हो सकती है. अगर हमास अपने हथियार डाल दे और बंधकों को रिहा कर दे तो यह जंग खत्म हो सकती है. हमास ने गाजा में 101 बंधकों को रखा हुआ है, जो 23 देशों के नागरिक हैं. इनमें इजरायल के नागरिक तो है ही, कई अन्य देशों के भी बंधक है. बंधकों को रिहा कराने के लिए इजरायल कुछ भी करने को तैयार है. जो हमारे बंधकों को लौटाएगा, उनकी सुरक्षा की गारंटा हमारी है. लेकिन बंधकों को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए भी मेरे पास संदेश है कि इजरायल आपको ढूंढकर मारेगा. मेरे लिए गाजा के लोगों के लिए उम्मीद भरा संदेश है कि ईरान की ओर से बनाया या आतंक का यह गठबंधन हमारी आंखों के सामने ढह रहा है. नसरल्लाह मारा जा चुका है, मोहसिन भी मारा गया. हानियाह भी ढेर हो गया. डेफ भी चला गया और अब सिनवार भी ढेर हो गया.
इससे पहले इजरायली सेनाओं ने ऐलान किया था कि गाजा के ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था. बता दें कि पिछले साल सात अक्टूबर के हमले में हमास ने 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया था.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






