
6KM तक रेंगती दिखीं गाड़ियां, पैदल चलने की भी जगह नहीं... क्रिसमस मनाने हिमाचल-उत्तराखंड पहुंचे पर्यटकों का हाल बेहाल
AajTak
देश के कई हिस्सों में टूरिस्ट प्लेस पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं. गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं.जानकारी के मुताबिक हिमाचल के शिमला और मनाली में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भारी पर्यटक पहुंच गए हैं.
क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर लोग सेलिब्रेशन के मूड में आ गए हैं. इन दोनों खास मौकों पर पड़ने वाला लंबा वेकेशन भी लोगों के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है. ऐसे में लोग घूमने-फिरने के लिए निकल गए हैं. आलम ये है कि देश के कई हिस्सों में टूरिस्ट प्लेस पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं. गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं.जानकारी के मुताबिक हिमाचल के शिमला और मनाली में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भारी पर्यटक पहुंच गए हैं. अटल टनल तक जाने वाले नेशनल हाईवे पर कसोल और जारी के अलावा मनाली और वशिष्ठ चौक, आलू ग्राउंड से रांगड़ी और सोलांग नाला से अटल सुरंग के बीच ट्रैफिक पूरी तरह जाम है. हिमाचल की राजधानी शिमला और शोघी को जोड़ने वाले हाईवे पर भी यातायात जाम होने की सूचना है. दिल्ली, सोलन, चमोली, औली, नौनीताल में भयंकर जाम लगा हुआ है. वहीं, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर करीब 6 किलोमीटर तक रोड जाम के चलते ब्लॉक है.
अटल टनल से मनाली पहुंचने में लग रहे 4 घंटे
वीकेंड पर शनिवार देर शाम को मनाली के अटल टनल से सोलंग नाला तक भारी जाम देखने को मिला. पर्यटकों को अटल टनल से मनाली पहुंचे में करीब 4 घंटे लग गए. जानकारी के अनुसार अटल टनल के पास हुई बर्फबारी के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की आवाजाही को सोलंगनाला तक रोक दिया था. जिसके चलते सोलंगनाला में ही पर्यटकों ने वाहन सड़कों पर ही पार्क कर दिए. इससे यहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया.शिमला प्रशासन ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शहर में पहली बार विंटर कार्निवल की घोषणा की है. सप्ताहभर चलने वाला विंटर कार्निवल क्रिसमस के दिन दोपहर में शुरू होगा और नए साल की पूर्व संध्या तक चलेगा. विंटर कार्निवल का उद्घाटन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे. इसमें समृद्ध हिमाचल संस्कृति और व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा.
नैनीताल में सिर्फ होटल में बुकिंग वालों को ही एंट्री
सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों की आमद से गुलजार होने लगी है. देशभर से पर्यटक क्रिसमस और नए साल के जश्न मनाने के लिए नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं. लेकिन नैनीताल आ रहे पर्यटकों को शहर में प्रवेश से पहले जाम की समस्या से जूझना पड़ा. शहर के अंदर जाम ना लगे इसके लिए पुलिस प्रशासन ने नैनीताल के प्रवेश द्वार कालाढूंगी नैनीताल मार्ग और हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर पर्यटकों के वाहनों को रोककर रुसी बाईपास से गुजारा जा रहा है. शहर में केवल उन्हीं पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है, जिनकी पहले से होटल में बुकिंग है. ऐसे में कई पर्यटक परेशान नजर आ रहे हैं.
सोलन में लगा भीषण जाम

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









