
69000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा, अचानक पहुंचे मंत्री आवास
AajTak
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मामले की सुनवाई पिछले एक साल से सुप्रीम कोर्ट में अटकी हुई है क्योंकि सरकार की ओर से कोई वकील कोर्ट में पेश नहीं हो रहा.
लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर अचानक पहुंचकर प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मामले की सुनवाई पिछले एक साल से सुप्रीम कोर्ट में अटकी हुई है, क्योंकि सरकार की ओर से कोई वकील कोर्ट में पेश ही नहीं हो रहा.
उनकी शिकायत है कि सरकार सुनवाई टाल रही है और उनकी परेशानी की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही. 1 साल से सुप्रीम कोर्ट में सरकार की तरफ से सुनवाई पर वकील खड़ा नहीं होने के चलते नहीं हो पा रही सुनवाई.
एक साल से कोर्ट के दरवाजे खटखटा रहे प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों ने बताया कि वे एक साल से कोर्ट के दरवाजे खटखटा रहे हैं, लेकिन जब सरकार की तरफ से कोई वकील ही नहीं खड़ा होता, तो सुनवाई आगे कैसे बढ़े? नाराज अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार जल्द कदम नहीं उठाती, तो वे बिहार के गांव-गांव जाकर लोगों को बताएंगे कि उत्तर प्रदेश की सरकार दलित विरोधी है.
उन्होंने कहा कि सरकार दलितों से वोट तो लेती है, लेकिन उनके हक के लिए अदालत में खड़ा होने तक की जहमत नहीं उठाती. प्रदर्शन के दौरान उम्मीदवारों ने मांग की कि सरकार तुरंत सुप्रीम कोर्ट में वकील नियुक्त करे और सुनवाई शुरू करवाए, ताकि सालों से अटके इस मामले में न्याय मिल सके.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











