
69 बच्चे पैदा करने वाली महिला! 4 बार हुए चार-चार बच्चे, 7 बार तीन-तीन
AajTak
हाल ही में मोरक्को में एक महिला दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई थीं जब इस महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले किसी महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म नहीं दिया है. हालांकि इससे पहले भी एक महिला अपने विश्व रिकॉर्ड के चलते सुर्खियों में रह चुकी है.
हाल ही में मोरक्को में एक महिला दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई थीं जब इस महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले किसी महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म नहीं दिया है. हालांकि इससे पहले भी एक महिला अपने विश्व रिकॉर्ड के चलते सुर्खियों में रह चुकी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) रूस की एक महिला के नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड है. 17वीं शताब्दी में पैदा हुईं मिसेज वासिलयेव के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी पूरी लाइफ में 27 बार प्रेग्नेंट हुई थीं और उन्होंने 69 बच्चों को जन्म दिया था. इस महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स में भी शामिल है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) इस महिला का जन्म 1707 में हुआ था और वे रूस के तीसरे सबसे बड़े शहर शुया में रहती थी. उन्होंने रूसी किसान फ्योडोर वासिलयेव से शादी रचाई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी जिंदगी में 16 बार जुड़वां बच्चों, 7 बार एक साथ तीन बच्चे और 4 बार एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












