
63 साल के ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा से किया रेप, पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई, तब खुला राज
AajTak
गुजरात के अंकलेश्वर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां 63 साल के ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा से रेप किया. आरोपी टीचर एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रविवार को बुलाता था. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई और फैमिली के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है.
गुजरात के भरूच से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ट्यूशन पढ़ाने वाले 63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इससे पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह मामला भरूच जिले के अंकलेश्वर तहसील इलाके का है. यहां एक गांव में रहने वाली 13 साल की छात्रा 63 साल के टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. बुज़ुर्ग ट्यूशन टीचर छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने हर रविवार को अकेले बुलाता था. इसी दौरान आरोपी टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया.
पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी टीचर ने वारदात को अंजाम देने के साथ ही इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने को कहा था और धमकी भी दी थी. ट्यूशन टीचर की इस घिनौनी हरकत से डरी बच्ची ने शुरुआत में इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया.
यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर ने पीड़िता के पिता की मौत मामले में SC से मांगी जमानत, हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
कुछ समय बाद बच्ची को पेट दर्द की शिकायत हुई. इस पर परिजनों ने पूछा, तब भी कुछ नहीं बताया. इसके बाद बच्ची को एक महिला डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची प्रेग्नेंट है. इस बारे में पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए. बच्ची डेढ महीने की प्रेग्नेंट थी. इसके बाद जब पूछा गया तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया.
इस घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया. शिकायत मिलते ही अंकलेश्वर बी डिवीजन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी 4 साल से ट्यूशन पढ़ाने का काम कर रहा था. बी डिवीजन थानाध्यक्ष शुभेंदु फुलतरिया ने बताया कि टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







