
63 साल की महिला ने 31 वर्ष के बॉयफ्रेंड से की शादी, सास भी है उससे 6 साल छोटी
AajTak
जापान में 63 साल की एक महिला ने 31 वर्ष के बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली. महिला की सास भी उम्र में उससे छह साल छोटी है. यह अजीबोगरीब प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है.
जापान में एक महिला की शादी इन दिनों चर्चा में है. इसकी वजह दूल्हा और दुल्हन के बीच उम्र का अंतर है. दरअसल, 63 साल की एक महिला को 31 साल के युवक से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और कुछ ही दिनों के बाद दोनों विवाह के बंधन में बंध गए.
दोनों के बीच उम्र का फासला इतना है कि युवक की मां भी उसकी दुल्हन से उम्र में छह साल छोटी है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अजरशी नामक महिला दो दशक से अधिक समय तक विवाहित थी, लेकिन 48 वर्ष की उम्र में उसने तलाक ले लिया. इसके बाद वह सिंगल मदर के रूप में अपने बच्चे का पालन-पोषण कर रही थी.
डेटिंग एप पर नहीं मिला कोई बॉयफ्रेंड एक दिन उसने डेटिंग ऐप्स कुछ लड़कों से मुलाकात की. इस दौरान उसे कोई भी शख्स जीवनसाथी के रूप में पसंद नहीं आया. अंततः उसने अकेले ही जिंदगी काटने का विकल्प चुना.वह पालतू जानवरों के कपड़ों का व्यवसाय चलाती है और साथ ही कई कुत्तों की देखभाल भी करती है.
संयोगवश 5 साल पहले एक लड़के से हुई मुलाकात अजराशी ने बताया कि अगस्त 2020 में उन्हें टोक्यो के एक कैफे में एक खोया हुआ मोबाइल फोन मिला. फिर एक युवक उसके पास अपना फोन खोजते हुए पहुंचा. महिला ने उसे उसका मोबाइल फोन दे दिया. एक सप्ताह बाद फिर दोनों एक ही ट्राम पर मिले. वहां दोनों ने एक दूसरे को पहचान लिया और एक दूसरे को अपने नम्बर दे दिए.
इसके बाद हर रात दोनों एक घंटे से अधिक समय तक फोन पर बात करने लगे. अजराशी ने कहा कि मैं चाहे किसी भी विषय पर बात करूं, चाहे वह काम हो, रोजमर्रा की जिंदगी हो या शौक, वह मुझे समझता था. मुझे महसूस होता था कि वह सचमुच मुझमें दिलचस्पी रखता है और इससे मुझे खुशी होती थी.
लड़के ने शादी करने का रखा प्रस्ताव अपनी पहली डेट पर, उस आदमी ने उसे एक प्रेम पत्र दिया जिसमें लिखा था- प्लीज मेरी राजकुमारी बन जाओ. डेटिंग के एक महीने बाद ही उन्हें एक-दूसरे की वास्तविक उम्र का पता चला. रिपोर्टों में कहा गया है कि अजरशी का बेटा, जो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वह उसके नए प्रेमी से छह साल बड़ा है. उसने शुरू से ही इस रिश्ते का समर्थन किया.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












