
610 करोड़ रिफंड, 3000 बैग भी लौटाए... 6 दिन की अफरा-तफरी के बाद इंडिगो की 1650 फ्लाइट ट्रैक पर
AajTak
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिया जा चुका है. साथ ही 3000 से अधिक बैगेज भी डिलीवर किए गए हैं. सीईओ पीटर एलबर्स ने 10 दिसंबर तक पूरे नेटवर्क के स्थिर होने की उम्मीद जताई है.
इंडिगो एयरलाइंस में तकनीकी खराबी और स्टाफ की कमी के कारण पिछले कई दिनों लगातार कैंसिल हो रही फ्लाइट्स और देरी की समस्या के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि अब तक यात्रियों को कुल 610 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड प्रोसेस कर दिए गए हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने स्टेकहोल्डर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है, जिसमें रिफंड को लेकर निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों का कहना है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक और बैठक करेगा.
मंत्रालय के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों में बाधा (Flight Disruptions) के चलते यात्रियों को हुई परेशानी के बीच इंडिगो ने अब तक यात्रियों को कुल ₹610 करोड़ की राशि रिफंड के रूप में वापस कर दी है. इसके साथ ही एयरलाइन ने शनिवार तक देशभर में 3,000 बैगेज भी डिलीवर किए गए हैं.
दरअसल, पिछले हफ्ते इंडिगो के बुकिंग और चेक-इन सिस्टम में अचानक आई गंभीर तकनीकी खराबी के कारण देशभर में सैकड़ों उड़ानें या तो रद्द हो गईं या घंटों देर से चलीं. हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे, कई लोगों का सामान भी गायब हो गया था. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा था और मंत्रालय ने इंडिगो से तुरंत कार्रवाई करने को कहा था.
137 डेस्टिनेशन से परिचालन शुरू
संकट के बीच इंडिगो ने अपडेट जारी कर बताया कि सात दिसंबर को 138 में से 137 डेस्टिनेशन पर परिचालन शुरू हो गया है. आज 1,650 से ज्यादा उड़ानें संचालित की गई हैं, जबकि शनिवार को 1500 से ज्यादा फ्लाइट्स ने उड़ान भरी थी.
इंडिगो ने कहा कि ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) 75% तक पहुंचने की उम्मीद है जो कि शनिवार को 30% था. साथ ही कंपनी का दावा है कि 10 दिसंबर तक पूरा नेटवर्क पूरी तरह स्थिर हो जाएगा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










